Archive Notice: This article was originally published on 14 जुलाई 2024.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

श्रद्धालुओं में रथ को खींचने की होड़ लगी, जगह-जगह हुई पुष्प वर्षा

नीमकाथाना, [ अमित अग्रवाल ] क्षेत्र मे आज रविवार को अंतर्राष्ट्रीय कृष्णभावनामृत संघ (इस्कॉन) द्वारा नीमकाथाना जोशी कॉलोनी स्थित संकट मोचन बालाजी मंदिर से भगवान जगन्नाथ रथयात्रा निकाली गई। यात्रा भूदोली रोड़ से होते हुए खेतड़ी मोड़, अस्पताल, कपिल मंडी, सुभाष मंडी होते हुए जोशी कॉलोनी स्थित संकटमोचन हनुमान मंदिर पहुंची। यात्रा पर जगह जगह पुष्प वर्षा की गई। सवेरे सात बजे भगवान का आगमन हुआ। सुबह 9.15 बजे पंचामृत और पुष्प अभिषेक किया गया। 10.15 बजे नवीन पोशाक और छप्पन भोग की झांकी सजाई गई।

भगवान जगन्नाथ, भाई बलदेव व बहन सुभद्रा निकले नगर भ्रमण पर

शाम को यात्रा मे भगवान जगन्नाथ बड़े भाई बलदेव और बहन सुभद्रा महारानी के साथ नगर भ्रमण के लिए निकले। रथयात्रा का जगह-जगह स्वागत सत्कार किया गया। यात्रा पर इत्र वर्षा भी की गई। रथ यात्रा मे इस्कॉन जयपुर, मुंबई, कोटा, वृंदावन, सीकर, चौमूं, श्रीमाधोपुर और गोविंदगढ़ के भक्त नृत्य और संकीर्तन करते हुए शामिल हुए। इस दौरान पौराणिक मान्यता के अनुसार श्रद्धालुओं मे भगवान का रथ खींचने छूने की होड़ लगी रही। श्रद्धालुओं ने रथ को हाथों से खींचकर भगवान के प्रति आस्था प्रकट की। ऊंट, घोड़े, पालकी, बैंड बाजा के शाही लवाजमे के साथ निकली भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा, शहर के भक्तजन राधे-राधे के गुणगान के साथ यात्रा मे शामिल रहे। यात्रा नगर भ्रमण करके वापस संकट मोचन बालाजी मंदिर पहुंची, रास्ते मे शहर के रामलीला मैदान में अग्रसेन सर्किल पर भी अग्रवाल समाज के पदाधिकारीयो व अगरबंधुओ, समाज की कार्यकारिणी महिलाओं, अन्य द्वारा भी भारी संख्या मे मौजूद होकर पुष्प वर्षा की गई।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...