Aaj ka Rashifal 1 January 2026: आज नए साल की शरुवात हो चुकी है। वहीँ साल से कई राशियों की किस्मत चमकने वाली है। बता दे आपका राशिफल ग्रहों की स्थिति पर निर्भर करता है। जो आपकी दैनिक दिनचर्या के बारे में बताता है। आज ग्रहों की स्थिति- उच्च का चंद्रमा वृषभ राशि में। मिथुन राशि में गुरु। केतु सिंह राशि में। सूर्य, बुध, शुक्र और मंगल धनु राशि में। राहु कुंभ राशि में और शनि मीन राशि के गोचर में हैं।
मेष आज का राशिफल – आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आज के दिन धन का आगमन, स्वास्थ्य पहले से बेहतर। प्रेम, संतान बेहतर। व्यापार अच्छा। सूर्य को जल देना शुभ होगा।Aaj ka Rashifal
वृषभ आज का राशिफल- आज का दिन आपके लिए पॉजिटिव ऊर्जा वाला रहेगा, मन प्रसन्न रहेगा। जरुरत के हिसाब से वस्तुएं जीवन में उपलब्ध होंगी। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। पीली वस्तु का दान करें।
मिथुन आज का राशिफल- आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। नौकरी-चाकरी की स्थिति अच्छी रहेगी। जो लोग शादीशुदा हैं थोड़ी वैवाहिक जीवन में तनाव का सामना करना पड़ सकता है। वो अकारण भी हो सकता है। कोई बड़ी बात नहीं है। लाल वस्तु का दान करें।Aaj ka Rashifal
कर्क आज का राशिफल- मन प्रसन्न रहेगा। शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा। प्रेम, संतान के लिए थोड़ा सा मन परेशान रहेगा। बाकी स्वास्थ्य, धन,यश, कृति में बढ़ोतरी होगी। लाल वस्तु पास रखें।
सिंह आज का राशिफल-आज के दिन आपपर मानसिक दबाव रह सकता है। बता दे की कोई निर्णय लेना इस समय बहुत मुश्किल होगा। प्रेम, संतान को लेकर मन खराब रहेगा। विद्यार्थी भी असमंजस में रहेंगे। बाकी कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी और व्यापारिक सफलता मिलेगी। सूर्य को जल देना शुभ होगा।Aaj ka Rashifal
कन्या आज का राशिफल- भाग्य साथ देगा। यात्रा का योग बनेगा। घर में थोड़ा तनाव रहेगा। बाकी प्रेम- संतान, व्यापार अच्छा है। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।
तुला आज का राशिफल- चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। थोड़ी परिस्थितियां प्रतिकूल दिख रही हैं। स्वास्थ्य मध्यम है। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार बहुत अच्छा है लेकिन थोड़ा पार्टनर के साथ आपस में ऊपर-नीचे मतभेद की स्थिति बनी रहेगी। सुलझा लेंगे। सूर्य को जल देना शुभ होगा।
वृश्चिक आज का राशिफल- जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। नौकरी-चाकरी की स्थिति भी अच्छी होगी। सरकारी तंत्र साथ देगा, लेकिन थोड़ा सा जुबान पर सॉफ्ट होना पड़ेगा। बाकी सारी चीजें ठीक हैं आपकी। सूर्य को जल देना शुभ होगा।
धनु आज का राशिफल- भाग्य साथ देगा। स्वास्थ्य, प्रेम, संतान, व्यापार सबकुछ अच्छा है, लेकिन थोड़ा सा कंफ्यूजन की स्थिति बनी रहेगी। शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा। गुणज्ञान की प्राप्ति होगी। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।
मकर आज का राशिफल- सरकारी तंत्र से पंगेबाजी मत करिएगा। खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। भावुकता में आकर कोई निर्णय लेंगे तो नुकसान हो जाएगा। प्रेम, संतान मध्यम। बाकी सारी चीजें कंट्रोल में हैं। तांबें की वस्तु दान करना शुभ होगा।Aaj ka Rashifal
कुंभ आज का राशिफल- भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी का प्रबल योग बनेगा। भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम, संतान की स्थिति काफी अच्छी है। व्यापार भी अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।
मीन आज का राशिफल- पराक्रम रंग लाएगा। व्यावसायिक सफलता मिलेगी। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा है। नीली वस्तु का दान करना शुभ होगा।