Aaj Ka Rashifal 18 October 2025 : राशिफल के अनुसार आज शनिवार को कई राशियों को लाभ मिलने वाला है। बता दे की हर इंसान की राशि का अपना खास महत्व होता है। यह न सिर्फ उनके स्वभाव और व्यक्तित्व को बताती है, बल्कि उनके भविष्य के बारे में भी संकेत देती है। राशिफल के अनुसार आज आपकी मेहनत रंग लाएगी और योजनाएं सफल होंगी। कोई नया निवेश भविष्य में अच्छा लाभ दे सकता है। चलिए जानते है मेष से मीन सभी राशियों का हाल
मेष राशि: आज का राशिफल
आज का दिन विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। आपको आज किसी दूसरे के मामले में बोलने से बचना होगा। आप किसी वाहन की खरीदारी बहुत ही सोच समझकर करें और किसी परिवार के सदस्य की सेहत में गड़बड़ी हो सकती है। काम के मामले आज आपका दिन बेहतर होगा
taurus daily horoscope
वृष राशिः आज का राशिफल
आज का दिन बिजनेस कर रहे लोगों के लिए बढ़िया रहेगा। आपको अपनी किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा और आपकी मेहनत अधिक रहेगी।
gemini daily horoscope
मिथुन राशि : आज का राशिफल
आज का दिन आपके लिए मिला जुला रहने वाला है। आप बिजनेस में कुछ बदलाव करने की कोशिश करेंगे, जो आपके लिए अच्छे रहेंगे, लेकिन आपको जीवनसाथी से कोई बात गुप्त रखी थी, तो वह उनके सामने उजागर हो सकती है।
cancer daily horoscope
कर्क राशि: आज का राशिफल
आज के दिन रोजगार को लेकर भटक रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपको अपनी किसी बात को लेकर अपने पिताजी से बातचीत करनी होगी। आप कहीं घूमने फिरने की योजना बना सकते हैं।
leo daily horoscope
सिंह राशि: आज का राशिफल
आज आपका किसी बात को लेकर मन परेशान रहेगा। आपको किसी से कुछ जरूरी जानकारी शेयर करने से बचना होगा। कुछ कर्ज आपको परेशान करेंगे, जिन्हें आप उतारने की पूरी कोशिश करें।
virgo daily horoscope
कन्या राशि: आज का राशिफल
आज आपको वरिष्ठ सदस्य से बातचीत करने की आवश्यकता है। यदि आप किसी काम को लेकर कोई लोन अप्लाई कर रहे थे, तो उसे मिलने में भी आसानी होगी। दिन को बेहतर करने के लिए आज बड़ों का साथ कि जरूरत रहेगी।
libra daily horoscope
तुला राशिः आज का राशिफल
आज आप किसी मामले में धैर्य व संयम बनाए रखें, इसलिए आप अपने कामों को कल पर ना टालें। यदि आपने किसी से कुछ कर्ज लिया था, तो उसे भी आप काफी हद तक उतारने की कोशिश करेंगे, जिसके साथ आप कुछ मौज मस्ती भरे पल व्यतीत करेंगे।
scorpio daily horoscope
वृश्चिक राशिः आज का राशिफल
आज आपको किसी पुरस्कार के मिलने से आपका मन खुश रहेगा। आपको किसी से कोई बात सोच समझ कर बोलनी होगी। आपको अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। सामाजिक कार्यक्रमों से आपको जुड़ने का मौका मिलेगा।
sagittarius daily horoscope
धनु राशिः आज का राशिफल
आज आप अपने मनमौजी स्वभाव के कारण कामों में कुछ गड़बड़ी कर सकते हैं और आप किसी योजना में भी धन लगाएंगे, जो आपके लिए अच्छी रहेगी। किसी मकान दुकान आदि की खरीदारी करना भी आपके लिए अच्छा रहेगा।
capricorn daily horoscope
मकर राशिः आज का राशिफल
आज आपके रहन सहन के स्तर में सुधार आएगा, लेकिन आपको अपने किसी विरोधी से कोई लेनदेन करने से बचना होगा और आप अनजान लोगों से दूरी बनाकर रखें, क्योंकि वह आपको धोखा देने की कोशिश कर सकते हैं।
aquarius daily horoscope
कुंभ राशिः आज का राशिफल
आज माताजी की सेहत को लेकर आप थोड़ा एहतियात बरते और किसी से वाद विवाद में ना ही पड़े, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आप अच्छे खान-पान का आनंद लेंगे, जिससे कोई शारीरिक समस्या भी समाप्त होगी।
pisces daily horoscope
मीन राशिः आज का राशिफल
आज परिवार के सदस्यों मे आपसी मतभेद को स्थिति उत्पन्न हो सकती हैं। आपके मन में काम को लेकर नये-नये आईडिया आएंगे। सरकारी योजनाओं का आपको लाभ मिलेगा।