सुहागिन महिलाओं ने सावित्री व्रत व बड़ देवता की पूजा की

सोमवती अमावस्या पर

सोमवती अमावस्या पर सुहागिन महिलाओं ने सावित्री व्रत व बड़ देवता की पूजा विधि विधान से की। वहीं सोमवती अमावस्या तथा शनि जयंती सोमवार को बड़ी धूमधाम से मनाई गई। शनि जयंती के पावन अवसर पर शनि भगवान को भक्तों ने शनि मंदिर में सरसों का तेल का अभिषेक करते हुए और जाप करते हुए भगवान से अपने घर में सुख शांति के लिए भक्तों ने जयंती मनाई।