Posted inआध्यात्मिक समाचार (Spirituality News In Hindi)

वृषभ राशि के व्यक्ति का गुण, स्वभाव और व्यक्तित्व

वृषभ राशि आज का राशिफल (Vrishabh Rashi Today Horoscope in Hindi) – जानिए आज का दिन कैसा रहेगा मेष राशि के जातकों के लिए, लव लाइफ, करियर, धन और स्वास्थ्य के अनुसार Taurus Daily Astrology Prediction

वृषभ राशि व्यक्तित्व(Vrishabh Personality Traits)

वृष राशि के व्यक्ति स्वभाव से शांति पसंद होते हैं। ये अपने काम में काफी लगन वाले होते हैं। किसी काम में जुट जाते हैं तो उसे तब तक नहीं छोड़ते हैं, जब तक उसका समाधान नहीं मिल जाता है।

वृष राशि के जातकों को ज्योतिष शास्त्र से जुड़ी पुस्तकें पढ़ना, खेल-कूद, नृत्य, गायन, सत्संगति, अच्छी चीजों को संगृहीत करना, कथा-कीर्तन आदि जैसी चीज़ों में से किसी एक बात में काफी दिलचस्पी रहती है।

इस राशि के लोग संगीत के गुणों से संपन्न होते हैं। अपनी वाणी से एक समय पर सैकड़ों लोगों को प्रभावित और आकर्षित कर लेने की क्षमता रखते हैं।

इस राशि के पुरुषों को खेल और महिलाओं को वस्त्रों से काफी लगाव होता है। नई-नई जानकारियां जुटाना, घटनाओं तथा स्थानों को जानने और वर्णन करने में रुचि लेते हैं।

वृष राशि वालों को डराना या धमकाना अपने लिए संकट को आमंत्रित करने जैसा है। कभी-कभी ये लोग क्रोध में आकर सीमाओं को भी पार कर देते हैं। ये स्वयं झगड़ा नहीं करते हैं, परन्तु कोई इनसे जानबूझ कर झगड़ा करे तो वह उसे सबक सिखाए बिना नहीं छोड़ते।

मेष राशि की तरह ये लोग भी जिद्दी होते हैं। इनकी एक बड़ी कमी यह है कि ये बहुत आलसी प्रवृत्ति के होते हैं और अपना सामान व्यवस्थित नहीं रखते हैं।

वृष राशि के जातकों का चेहरा खुशनुमा और भरा हुआ होता है। इनकी त्वचा बहुत कोमल होती हैं। इस राशि के जातक के होंठ खूबसूरत होते हैं। इनके चेहरे का आकार अंडाकार होता हैं। इनकी नाक गोल और ऊपर की तरफ उठी हुई होती है। त्वचा का रंग साफ होता है। बाल घने और चमकीले होते हैं।

इस राशि के लोगों का शरीर अनुपात में होता है। इनके कपड़ों का चयन बहुत अच्छा रहता है और इसके प्रति ये बड़े जागरूक होते हैं।

वृषभ राशि के गुण-

ताकत- भावुक, व्यावहारिक, सावधानीपूर्वक, धैर्यवान, कलापूर्ण, दयालु

कमजोरी- असहिष्णु, भरोसेमंद, जिद्दी

प्रतीक- बैल

तत्व- पृथ्वी

शरीर का भाग- गर्दन एवं गला

राशि स्वामी- शुक्र

शुभ दिन- शुक्रवार

शुभ रंग- गुलाबी

भाग्यशाली अंक- 6

लकी स्टोन- ओपल

वृषभ राशि अनुकूलता चार्ट-

स्वाभाविक झुकाव: कर्क, कन्या, मकर, मीन

अच्छी अनुकूलता: वृषभ, वृश्चिक

औसत अनुकूलता: मेष, मिथुन, तुला, धनु

किस राशि के साथ कम जमेगी: सिंह, कुंभ