Posted inआध्यात्मिक समाचार (Spirituality News In Hindi)

Aaj Ka Rashifal 18 November 2025 : आज मंगलवार को इन 3 राशियों की आर्थिक स्थिति होगी मजबूत, पढ़ें 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का पूरा दिन?

Aaj Ka Rashifal 18 November 2025 : आज 18 नवंबर को मंगलवार है। हनुमान जी अराधना के लिए दिन बहुत ही खास है। आज के दिन कई राशियों की आर्थिक स्थिति मजबूत होने वाली है। बता दे की ज्यादातर राशियों के लिए आज ग्रहों की स्थिति आज अच्छी रहेगी। गुरु कर्क राशि में रहेंगे। केतु सिंह राशि में रहेंगे। शुक्र और चंद्रमा तुला राशि में रहेंगे। सूर्य, बुध, मंगल वृश्चिक राशि में हैं, इस राशि में तीन ग्रहों की तिगड़ी बनी हुई है। राहु कुंभ राशि में और शनि मीन राशि के गोचर में कर रहे हैं। आइए जानते हैं, 18 नवंबर का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल।

मेष आज का राशिफल : आज के दिन आप सेहत का ध्यान रखें । प्रेम, संतान की स्थिति भी थोड़ी मध्यम है। फिर भी व्यापार, नौकरी-चाकरी, सारी चीजें अच्छी रहेंगी। क्रोध पर काबू रखिए। एक सुखद दिन का निर्माण हो रहा है। सूर्य को जल देना आपकी राशि के लोगों के लिए शुभ होगा।Aaj Ka Rashifal

वृषभ आज का राशिफल- आज आप विरोधियो पर हावी रहेंगें। बुजर्गों का आर्शीवाद मिलेगा। या ये कहें कि शत्रु भी नतमस्तक होंगे या मित्रवत रहेंगे। प्रेम, संतान अच्छा है। व्यापार भी अच्छा है। आज वभ राशि वालों के लिए काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

मिथुन आज का राशिफल- आज के दिन आपको मानसिक चंचलता पर नियंत्रण रखना होगा। बाकी स्वास्थ्य की स्थिति अच्छी है। प्रेम, संतान अच्छा है आज अच्छा है, इसके अलावा बिजनेस भी आपका आजबहुत अच्छा है। आज मिथुन राशि वालों सफेद वस्तु पास रखनी चाहिए।

कर्क आज का राशिफल- आज के दिन आपकी भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी का प्रबल योग बनेगा। घर में कुछ उत्सव सा संकेत है। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम, संतान का साथ होगा। व्यापार भी अच्छा है और मां का साथ होगा और मां के स्वास्थ्य में अच्छी स्थिति होगी। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

सिंह आज का राशिफल- आज के दिन आपि स्थिति मजबूत रहेगी। पराक्रम रंग लाएगा। अपनों का साथ होगा। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी अच्छा है। पीली वस्तु पास रखें।Aaj Ka Rashifal

कन्या आज का राशिफल- धन आगमन होगा। कुटुंब में वृद्धि होगी। वाणी से रस टपकेगा। कार्यों की स्थिति अच्छी होगी। कार्य अपनी वाणी से करवा लेंगे। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।

तुला आज का राशिफल- अलग तरह का आकर्षण आप में बना रहेगा। ये आकर्षण कहीं भी आपकी मौजूदगी दर्ज कराएगा। स्वास्थ्य की स्थिति अच्छी रहेगी। प्रेम, संतान का भरपूर सहयोग मिलेगा और व्यापार भी अच्छा रहेगा। काली जी को प्रणाम करें।

वृश्चिक आज का राशिफल- खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी, लेकिन शुभता बनी रहेगी। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम। प्रेम, संतान की स्थिति लगभग ठीक है। व्यापार भी ठीक है। पीली वस्तु पास रखें।Aaj Ka Rashifal

धनु आज का राशिफल- आय के नवीन स्तोत्र बनेंगे। पुराने स्तोत्र से भी पैसे आएंगे। प्रेम, संतान का साथ होगा। व्यापार अच्छा होगा। यात्रा का योग बनेगा। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। बहुत अच्छी स्थिति। पीली वस्तु पास रखें।

मकर आज का राशिफल- कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। राजनीतिक लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार, संतान सारी स्थिति अच्छी है। काली जी को प्रणाम करें।

कुंभ आज का राशिफल-भाग्य साथ देगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी। व्यापार अच्छा। हरी वस्तु पास रखें।

मीन आज का राशिफल- आज का दिन आपके लिए बिलकुल भी अनुकूल नहीं है। चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। प्रेम, संतान भी मध्यम है। व्यापार करीब-करीब ठीक रहेगा। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।Aaj Ka Rashifal