Posted inआध्यात्मिक समाचार (Spirituality News In Hindi)

कन्या राशि के व्यक्ति का गुण, स्वभाव और व्यक्तित्व

कन्या राशि आज का राशिफल (Kanya Rashi Today Horoscope in Hindi) – जानिए आज का दिन कैसा रहेगा कन्या राशि के जातकों के लिए, लव लाइफ, करियर, धन और स्वास्थ्य के अनुसार Virgo Daily Astrology Prediction

कन्या राशि व्यक्तित्व(Kanya Personality Traits)

कन्या राशि वाले जातकों का स्वभाव कुछ-कुछ सरल और कुछ-कुछ कठोर होता है। ऐसे जातकों को प्रकृति से लगाव होता है, इसीलिए इन्हें बागवानी करना और खूबसूरत पौधों की देखभाल करना बेहद पसंद होता है। ये लोग अपने उतावलेपन और जल्दबाज़ी के कारण अकसर मुसीबत में फंस जाते हैं।

इनके स्वभाव की सबसे बड़ी कमी यह होती है कि ये बेहद स्वार्थी होते हैं और दूसरों की सलाह को महत्व नहीं देते जिसकी वजह से इन्हें संकट का सामना करना पड़ता है। अक्सर ये दूसरों का मजाक उड़ाने में आनंद लेते हैं, जिसकी वजह से आए दिन इनके संबंध खराब हो जाते हैं।

इस राशि का जातक व्यवसाय करना चाहता है तो उसे दूसरों के साथ सहभागी होकर ही व्यवसाय की शुरुआत करनी चाहिए। संभावना है कि अपने परिश्रमी स्वभाव, दृढ़ इच्छा-शक्ति और संकल्प की वजह से इनका व्यापार सफल हो जाए। दूसरों की आलोचना करके अपने लोगों से ही अपना बात-व्यवहार बिगाड़ लेते हैं। उसको सुधारने में फिर काफी समय लगता है। इसके अलावा इनका सबसे बड़ा दुर्गुण बातों को बढ़ा-चढ़ाकर कहने की है। इसकी वजह से कभी-कभी ये हास्यास्पद वाली स्थिति में आ जाते हैं।

कन्या राशि के जातकों का कद औसत ऊंचाई का होता है। इस राशि के लोगों की त्वचा का रंग पीला, माथा ऊंचा, आंखें सुंदर और मुंह संवेदनशील होता है।

इस राशि वालों के हाथ सुडौल और चौड़े होते हैं। इनका अंगूठा थोड़ा छोटा होता है और हथेली पर सामान्य व्यक्ति की अपेक्षा ज़्यादा रेखाएं होती हैं। इनके सामने वाले दांतों के बीच में थोड़ा अंतर होता हैं और इनकी नाक के अंत में विभाजन होता हैं।

कन्या राशि के जातक तेज चलते हैं, लेकिन अपनी चाल के प्रति सतर्क रहते हैं।

कन्या राशि के गुण

ताकत: बुद्धिमान, व्यावहारिक, मेहनती, ईमानदार, अनुशासित, सहायक, विश्लेषणात्मक, जिम्मेदार

कमजोरी: ज़रूरत से ज़्यादा सोचने वाला, आलोचक, पूर्णता की चाह, असुरक्षित महसूस करने वाला

प्रतीक: कन्या (कुमारी लड़की)

तत्व: पृथ्वी

शारीरिक भाग: पेट और आँतें

राशि स्वामी: बुध

शुभ दिन: बुधवार

शुभ रंग: हरा, हल्का पीला

भाग्यशाली अंक: 5

शुभ रत्न: पन्ना (Emerald)

कन्या राशि अनुकूलता चार्ट

स्वाभाविक झुकाव: वृषभ, मकर, कर्क, वृश्चिक

अच्छी अनुकूलता: कन्या, मीन

औसत अनुकूलता: मिथुन, तुला, धनु, कुंभ

किस राशि के साथ कम जमेगी: मेष, सिंह