Posted inआध्यात्मिक समाचार (Spirituality News In Hindi)

Aaj Ka Rashiafal 27 December 2025: शनि-चंद्रमा के विष योग का आज इन राशियों पर परदेगा विपरीत प्रभाव, जानें सभी 12 राशियों के पुरे दिन का हाल

Aaj ka Rashifal 27 December 2025: राशिफल के अनुसार आज का दिन कई राशियों के लिए विपरीत रहने वाला है। बता दे की राशिफल आपकी दैनिक दिनचर्या के बारे में बताता है। आज शनिवार है और ग्रहों की स्थिति- गुरु मिथुन राशि में। केतु सिंह राशि में। बुध वृश्चिक राशि में। सूर्य, शुक्र, मंगल धनु राशि में। राहु कुंभ राशि में और शनि और चंद्रमा विष योग बनाकर मीन राशि में चल रहे हैं। चलिए जानते है मेष से मीन सभी राशियों का शनिवार का राशिफल।

मेष आज का राशिफल – आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। अपने शरीर का ध्यान रखें, पार्टनरशिप में प्रॅाब्लम, अनाब-सनाब खर्चें इत्यादि बने रहेंगे। अज्ञात भय सताएगा। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। नीली वस्तु का दान करें।

वृषभ आज का राशिफल- आज के दिन आप यात्रा करते वक्त सावधान रहे। भ्रामक समाचार की प्राप्ति। आय में उतार-चढ़ाव। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।Aaj ka Rashifal

मिथुन आज का राशिफल- आज के दिन आप कोर्ट-कचहरी जाने से दूर रहने का प्रयास करें। व्यावसायिक उतार-चढ़ाव रहेगा। पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। स्वयं के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम, संतान अच्छा है। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

कर्क आज का राशिफल- अपमानजनक स्थिति आ सकती है। यात्रा से बचें। भाग्य पर भरोसा करके कोई कार्य अभी नहीं कर सकते हैं। स्वास्थ्य भी प्रभावित दिख रहा है। प्रेम, संतान भी मध्यम। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह आज का राशिफल- चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। नीली वस्तु का दान करें।Aaj ka Rashifal

कन्या आज का राशिफल- जीवनसाथी के साथ और स्वास्थ्य पर ध्यान दें। स्वयं के स्वास्थ्य पर भी ध्यान दें। प्रेम, संतान अच्छा है। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। पीली वस्तु का दान करें।

तुला आज का राशिफल- शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा। गुणज्ञान की प्राप्ति होगी। बुजुर्गों का आर्शाीवाद मिलेगा। स्वास्थ्य प्रभावित है। प्रेम, संतान लगभग ठीक है। व्यापार भी ठीक है। पीली वस्तु का दान करें।Aaj ka Rashifal

वृश्चिक आज का राशिफल- बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं से बचें। मानसिक स्वास्थ्य गड़बड़ रहेगा। प्रेम, संतान मध्यम रहेगा। व्यापार ठीक रहेगा। पीली वस्तु पास रखें।

धनु आज का राशिफल- गृह कलह के संकेत हैं। घरेलू सुख बाधित रहेगा। भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी में परेशानी होगी। मां के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। स्वास्थ्य आपका भी प्रभावित दिख रहा है। प्रेम, संतान अच्छा है। व्यापार भी अच्छा। नीली वस्तु का दान करें।

मकर आज का राशिफल- पराक्रम उतना रंग नहीं लाएगा। थोड़ा व्यवसाय में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। नाक, कान, गला की परेशानी हो सकती है। प्रेम, संतान ठीक-ठाक। व्यापार भी ठीक है। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।Aaj ka Rashifal

कुंभ आज का राशिफल- धन हानि के संकेत हैं। निवेश अभी न करें। मुख रोग के शिकार हो सकते हैं। कौटुंबिक सुख में बाधा रहेगी। वाणी पर विराम लगाएं। प्रेम, संतान ठीक है। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। हरी वस्तु पास रखें।

मीन आज का राशिफल- घबराहट, बेचैनी बनी रहेगी। स्वास्थ्य प्रभावित है। प्रेम, संतान भी मध्यम है। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। शिवजी का जलाभिषेक करना शुभ होगा