Archive Notice: This article was originally published on 16 फ़रवरी 2026.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

T20 WC 2026 Update : ICC टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप D मुकाबले में अफगानिस्तान ने आखिरकार अपनी पहली जीत दर्ज कर ली। बता दे इस जीत का सबसे ज्यादा फायदा अफ्रीका को मिला है। इस जीत के साथ अब अफ्रीका सुपर 8 में चली गई है। बता दे की यह मुकाबला दिल्ली के Arun Jaitley Stadium में खेले गए मैच में अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया और यूएई को 5 विकेट से हराते हुए 161 रन का लक्ष्य 19.2 ओवर में हासिल कर लिया।

United Arab Emirates ने दिया बड़ा लक्ष्य

पहले बल्लेबाजी करते हुए United Arab Emirates national cricket team ने 20 ओवर में 160/9 का स्कोर बनाया। सोहैब खान और अलीशान शराफू ने अहम पारियां खेलीं, लेकिन अफगान गेंदबाजों ने आखिर में रनगति पर लगाम लगा दी। अजमतुल्लाह उमरजई ने गेंद से भी शानदार योगदान दिया और यूएई को बड़ा स्कोर बनाने से रोका।

अंतिम ओवर में जीती अफगानिस्तान

बता दे की एक बार सुपर ओवर लोड हो चुका था। अफगानिस्तान ने यह मुकाबला अंतिम ओवर में जीता है। लक्ष्य का पीछा करते हुए अफगानिस्तान की शुरुआत संभली हुई रही। Ibrahim Zadran ने अहम रन जोड़े और पारी को स्थिरता दी। अंत में Azmatullah Omarzai ने बेहतरीन ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए जोरदार चौका लगाकर मैच खत्म किया। अफगानिस्तान ने 162/5 का स्कोर बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया।

क्या सुपर 8 में जा सकती है अफगानिस्तान?

यह जीत अफगानिस्तान के लिए बेहद जरूरी थी। लगातार दो हार के बाद टीम पर दबाव था, लेकिन इस जीत से सुपर 8 की उम्मीदें जिंदा हैं। अब अफगानिस्तान का आखिरी ग्रुप मुकाबला कनाडा के खिलाफ है, जहां जीत उन्हें अगले दौर के और करीब पहुंचा सकती है। अफगानिस्तान ने दिखा दिया कि दबाव में भी वह वापसी करना जानता है — और जादरान-उमरजई की जोड़ी ने टीम को टूर्नामेंट में नई जान दे दी।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...