Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
Gold Silver Price Today: अगर आज बुधवार को आप सोना खरीदने जा रहे है तो बता दे की आज सुबह गोल्ड की कीमतों में उछाल दर्ज किया गया है। वहीँ चांदी में बड़ी गिरावट देखने को मिली है।
सोने की कीमत राष्ट्रीय राजधानी में 24 कैरेट सोना 800 रुपये बढ़कर 1,63,600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। सोमवार को सोना 1,62,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
बाजार विशेषज्ञों ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम होने के संकेतों के बाद बाजार में खरीदारी बढ़ी, जिससे सोने को समर्थन मिला।
सोने की कीमतों में भारी गिरावट
सोने की कीमतों में गिरावट से चांदी की कीमतों में भी गिरावट आई है। चांदी 5,000 रुपये की गिरावट के साथ 2,71,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई।
विशेषज्ञों के अनुसार कमजोर औद्योगिक मांग और वैश्विक बाजार में नरमी के कारण चांदी दबाव में है।
क्या रही इसके पीछे वजह?
HDFC Securities के सीनियर एनालिस्ट कॉमोडिटीज सौमिल गांधी के मुताबिक, अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत आगे बढ़ने की उम्मीद से बाजार का मूड बेहतर हुआ है। Gold Silver Price
उन्होंने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर संभावित सैन्य कार्रवाई फिलहाल टालने की बात कही है। इससे निवेशकों को उम्मीद मिली कि दोनों देशों के बीच तनाव कम हो सकता है।
कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट
भूराजनैतिक तनाव थोड़ा कम होने की वजह से कच्चे तेल की कीमतों में भी हल्की नरमी आई। इससे हाल की बड़ी गिरावट के बाद सोने को कुछ सपोर्ट मिला।
