Archive Notice: This article was originally published on 13 मार्च 2026.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

gold silver price 13 march 2026: अगर आप सोना चांदी खरीदना चाहते है तो बता दे की सोने की कीमतों में लगातरा दी दिन की बढ़ोतरी के बाद गिरावट दर्ज की गई है। पश्चिम एशिया संकट की तीव्रता और वैश्विक बाजारों में सोने में वृद्धि के कारण देश में सोने की कीमतों में गिरावट आई है। 13 मार्च की सुबह राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत गिरकर 162360 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है। मुंबई में इसकी कीमत बढ़कर 162210 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 400 रुपये की गिरावट के साथ 1,65,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। विशेषज्ञों का मानना है कि इसका कारण डॉलर की मजबूती और मुद्रास्फीति को लेकर चिंताएं हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 5,178.45 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर कारोबार कर रहा था।

भारत के प्रमुख शहरों में सोने की कीमतें

दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 162360 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट की कीमत 148840 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

शहर 22 कैरेट सोने का आज का भाव (₹) 24 कैरेट सोने का आज का भाव (₹)
दिल्ली 148840 162360
मुंबई 148690 162210
अहमदाबाद 149760 163370
चेन्नई 148690 162210
कोलकाता 148690 162210
हैदराबाद 148690 162210
जयपुर 148840 162360
भोपाल 149760 163370
लखनऊ 148840 162360
चंडीगढ़ 148840 162360

इजरायल और ईरान के बीच पिछले 12 दिनों से युद्ध चल रहा है। 28 फरवरी, 2026 को इजरायल और संयुक्त राज्य अमेरिका ने ईरान के खिलाफ युद्ध की घोषणा की। कुछ ही घंटों के भीतर, ईरान ने इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन हमलों के साथ जवाब दिया। ईरान ने मध्य पूर्व के कई देशों पर भी हमला किया है। इस युद्ध ने दुनिया भर के बाजारों को हिलाकर रख दिया है। वैश्विक ऊर्जा बाजार उथल-पुथल में है। कच्चे तेल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। कतर ने प्राकृतिक गैस का उत्पादन बंद कर दिया है। बहरीन ने कहा है कि उसका तेल संचालन अनुबंध के अनुसार आपूर्ति करने में सक्षम नहीं है।

चांदी की कीमत

एक अन्य कीमती धातु चांदी में भी 13 मार्च की सुबह गिरावट आई। इसकी कीमत 279900 रुपये प्रति किलोग्राम है। पिछले कारोबार में चांदी की कीमत 1,500 रुपये या 0.54 प्रतिशत बढ़कर 2,76,500 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी 86.99 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी। इस साल जनवरी में चांदी की कीमत 4 लाख रुपये के आंकड़े को पार कर गई थी।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...