Archive Notice: This article was originally published on 16 मई 2026.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में मौसम आज भी 8 जिलों में आज भी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

बता दे की पिछले कुछ दिनों में राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश हुई है। गुरुवार (14 मई) की शाम से मौसम बदलने के बाद फिलहाल राहत है।

शुक्रवार (15 मई) को तापमान में भी लगभग 2 डिग्री की गिरावट आई है।

मौसम विभाग के अनुसार, आज (16 मई) से दिन का तापमान बढ़ेगा और पश्चिमी राजस्थान में भीषण गर्मी होगी।

हालांकि, पूर्वी राजस्थान के कुछ इलाकों में बारिश के कारण तापमान में गिरावट आने की संभावना है।

आज इन जिलों में तेज अंधड़ का अलर्ट

अलवर, भरतपुर, दौसा, धौलपुर, श्रीगंगानगर, जयपुर, झुंझुनू, करौली, सीकर, सवाई माधोपुर, हनुमानगढ़, जैसलमेर और जोधपुर में अलर्ट जारी किया गया है।

इसके अलावा अलवर, भरतपुर, दौसा, डीग, धौलपुर, करौली, खैरथल-तिजारा और कोटपुतली-बेहरोर के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

45 के करीब पहुंचा तापमान

चित्तौड़गढ़ के फलोदी में 44.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जो राज्य में सबसे अधिक है।

चित्तौड़गढ़ में अधिकतम तापमान 44.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

अजमेर, अलवर, बीकानेर, कोटा, उदयपुर, अलवर, भीलवाड़ा, जोधपुर, नागौर, करौली, दौसा और पाली जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा।

राजस्थान में मानसून कब पहुंचेगा

इस बार मानसून के राजस्थान में समय से पहले पहुंचने की उम्मीद है। इस बार मानसून 25 जून के बजाय 20 जून तक राज्य में प्रवेश कर सकता है। पिछले साल भी मानसून जल्दी आ गया था। पिछले छह वर्षों में मानसून में केवल 2022 में देरी हुई थी।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...