Archive Notice: This article was originally published on 17 अप्रैल 2026.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

Rajasthan Weather Forecast : राजस्थान में 17 और 18 अप्रैल को मौसम दो अलग-अलग रूपों में दिखाई देगा। पूर्वी राजस्थान में कुछ स्थानों और पश्चिमी राजस्थान में अलग-अलग स्थानों पर बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।

जबकि कई जिलों में तेज धुप लोगों के पसीने छुड़ाने वाली है। पश्चिमी राजस्थान के जिलों में गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ेगा।

आगामी दिनों में यहां अधिकतम तापमान 41 से 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जो सामान्य से 3 से 4 डिग्री अधिक रहेगा।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार वर्तमान स्थिति एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और अन्य मौसम प्रणालियों के कारण है।

मौसमविदों के अनुसार, एक पश्चिमी विक्षोभ मध्य और ऊपरी क्षोभमंडल पर सक्रिय है, जो देशांतर 58ई के आसपास अक्षांश 32एन के उत्तर में स्थित है।

इसके अलावा, एक चक्रवाती परिसंचरण उत्तरी हरियाणा के ऊपर औसत समुद्र तल से 1.5 किमी ऊपर स्थित है।

एक पूर्व-पश्चिम ट्रफ रेखा दक्षिण-पूर्व राजस्थान से मणिपुर तक, मध्य प्रदेश, झारखंड, पश्चिम बंगाल, बांग्लादेश और असम तक फैली हुई है।

इन सभी प्रणालियों के संयुक्त प्रभाव के कारण राज्य के मौसम में यह बदलाव देखने को मिल रहा है।

आंधी के साथ तेज हवाएं 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं, 16 अप्रैल को राज्य के अधिकांश हिस्सों में शुष्क मौसम रहने और अधिकतम तापमान में 1-2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है।

हालांकि, 17 अप्रैल को कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से जयपुर, भरतपुर और बीकानेर संभागों में अलग-अलग स्थानों पर 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। हल्की बारिश या गरज के साथ बौछारें भी पड़ सकती हैं।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...