Archive Notice: This article was originally published on 28 अप्रैल 2026.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

Bank Holiday May 2026 list : अप्रैल का महीना खत्म होने ही वाला है, अगर आपको बैंक से जुड़ा कोई भी काम है तो आप इसी महीने में जल्द से जल्द निपटा ले ,

क्योंकि इसके बाद मई का नया महीना शुरू होगा। मई में बैंक 12 दिनों के लिए बंद रहेंगे।

ऐसे में अगर आप अगले महीने अपने किसी काम से बैंक जाने की योजना बना रहे हैं तो पहले आपको मई महीने की बैंक हॉलिडे लिस्ट के बारे में पता होना चाहिए,

जिसके बाद आपको बैंक जाने की योजना बनानी चाहिए।

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बैंकों की छुट्टियों की सूची जारी कर दी है।

ऐसे में बैंक जाने से पहले एक बार आरबीआई बैंक की हॉलिडे लिस्ट जान लें। आइए विस्तार से जानते हैं।

मई महीने में कब कब बंद रहेंगें बैंक ?

1 मई को देश के ज्यादातर शहरों में बैंक बंद रहेंगे। 1 मई को बुद्ध पूर्णिमा और मई दिवस के कारण बैंक बंद रहेंगे।

इस दिन बैंक अहमदाबाद, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, गंगटोक, जयपुर, कोहिमा, शिलॉन्ग को छोड़कर सभी शहरों में बंद रहेंगे

16 मई को केवल एक शहर में बैंक बंद रहेंगे। यह शहर गंगटोक है। इस दिन बैंक बंद रहेंगे।

26 मई को केवल एक शहर में बैंक बंद रहेंगे। यह अगरतला शहर है। काजी नजरुल इस्लाम के जन्मदिन के कारण इस दिन बैंक बंद रहेंगे।

देश के कई शहरों में 27 मई को बैंक बंद रहेंगे। इस दिन बकरीद (ईद-उल-जुहा) के कारण अधिकांश शहरों में बैंक बंद रहेंगे इस दिन कुछ शहरों में ही बैंक खुले भी रह सकते है ।

देश के कई शहरों में 28 मई को बैंक बंद रहेंगे। इस दिन बकरीद (ईद-उल-जुहा) के कारण कुछ शहरों में बैंक बंद रहेंगे अधिकांश शहरों में बैंक इस दिन खुले रहेंगे।

मई में इन छुट्टियों के अलावा, रविवार को 5 दिन और दूसरे और चौथे शनिवार को 2 दिन बैंक बंद रहेंगे।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...