Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
Rajasthan Rain Alert : मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पश्चिम राजस्थान के सीमावर्ती क्षेत्रों में भी 21-22 मार्च को हल्की बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है
झुंझुनू में सबसे अधिक बारिश
स्काईमेट वेदर के मौसम विज्ञानियों के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हुई है।
सबसे अधिक 18 मिमी बारिश मंडावा, झुंझुनू में दर्ज की गई।
राज्य के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान 26-30 डिग्री (सामान्य से 2-8 डिग्री कम) दर्ज किया गया।
अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।Rain Alert
21 मार्च को जैसलमेर, बाड़मेर और आसपास के जिलों में हल्की बारिश होने और राज्य के अधिकांश शेष हिस्सों में मुख्य रूप से शुष्क मौसम रहने की संभावना है।
22 मार्च शेखावाटी क्षेत्र समेत इन इलाको में होगी बारिश
मौसम विभाग के अनुसार, एक अन्य कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 22 मार्च को पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर, बीकानेर मंडल और शेखावाटी क्षेत्र में हल्की बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।
मार्च में कैसा रहेगा मौसम
देश के अधिकांश हिस्सों में अगले 4-5 दिनों तक शुष्क रहने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों में बारिश होने की संभावना है।Rain Alert
आईएमडी ने कहा कि अगले 2-3 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने और सामान्य से 2-4 डिग्री कम रहने की संभावना है।
