Archive Notice: This article was originally published on 24 अप्रैल 2026.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

Aaj Ka MOusam 24 April 2026 : दिल्ली से केरल तक गर्मी की लहर जारी है। लेकिन जल्द ही इन राज्यों की राजधानी सहित कई राज्यों के लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है।

मौसम विभाग ने राज्य के 13 जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है। हालांकि, बारिश की चेतावनी वाले राज्यों में ज्यादातर पूर्वोत्तर राज्य शामिल हैं।

मौसम विभाग के अनुसार, 24 अप्रैल से अरुणाचल प्रदेश, असम, मिजोरम, मेघालय, नागालैंड, त्रिपुरा और मणिपुर में गरज के साथ भारी बारिश होने की संभावना है, जो 29 अप्रैल तक जारी रह सकती है।

हवा की गति 70 किमी प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना है।

दिल्ली-एनसीआर (24 से 28 अप्रैल) राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली-एनसीआर में गर्मी का कहर जारी है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में तापमान 42 से 43 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।
उत्तर प्रदेश में आज मौसम कैसा रहेगा

यूपी (24 से 29 अप्रैल) उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी के साथ ही अब लू का प्रकोप भी शुरू हो गया है। आईएमडी के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक राज्य में मौसम शुष्क रहेगा। 24-27 अप्रैल के बीच पूर्वी हिस्सों में लू चलने की संभावना

बिहार (24 से 26 अप्रैल) 24 से 25 अप्रैल तक बिहार के मैदानी इलाकों में लू का असर देखने को मिलेगा। इसके बाद 25-26 अप्रैल से मौसम में बदलाव आएगा और कई जिलों में आंधी, तेज हवाएं और बारिश होने की संभावना है।
हवा की गति 50 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटा होगी। पटना, गया, भागलपुर और मुजफ्फरपुर जैसे जिलों के तूफान से प्रभावित होने की संभावना है। कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है।

दिल्ली में आज मौसम कैसा रहेगा

राजस्थान (24 से 27 अप्रैल) राजस्थान में गर्मी लगातार बढ़ रही है। मौसम विभाग ने राज्य के विभिन्न हिस्सों में बारिश की चेतावनी जारी की है। आईएमडी के अनुसार, राज्य के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान कई दिनों तक 40 से 42 डिग्री के बीच रहेगा।

आज पंजाब और हरियाणा में मौसम कैसा रहेगा

पंजाब-हरियाणा (24 अप्रैल) पंजाब और हरियाणा में गर्मी का प्रकोप जारी है। बठिंडा और रोहतक में भी लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है।

राज्य के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से तीन से चार डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। पंजाब में अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

पंजाब के फरीदकोट में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस, लुधियाना में 40.6 डिग्री सेल्सियस, पटियाला में 41.6 डिग्री सेल्सियस और अमृतसर में 40.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

हरियाणा के रोहतक में अधिकतम तापमान 43.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोनों राज्यों की साझा राजधानी चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने महाराष्ट्र में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश की भविष्यवाणी की है। तटीय महाराष्ट्र और मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश, बिजली गिरने और तेज हवाएं (30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से) चलने की संभावना है।

किन राज्यों में बारिश होगी?

मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश, गरज के साथ बौछारें पड़ने, बिजली गिरने और तेज हवाएं (30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से) चलने की भविष्यवाणी की है।

आंध्र प्रदेश और यानम में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश, बिजली कड़कने और तेज हवाएं (30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से) चलने की संभावना है।

तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में बिजली गिरने की संभावना है।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...