Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
T20 2026 Live Update : भारत और नीदरलैंड के बीच आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 का 36वां मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शरू हो चुका। भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया है। सूर्यकुमार यादव ने कहा पहले बल्लेबाजी कर बड़ा स्कोर बनाने को देख रहे थे। लेकिन शरुवात बिलकुल भी अच्छी नहीं रही। एक बार लगातार इस वर्ल्डकप में अभिषेक शर्मा शून्य रन बनाकर पवेलियन लोट गए है बता दे की भारतीय टीम में 2 बदलाव किए गए हैं। नीदरलैंड ने एक बदलाव किया है।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी
भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा, ‘हम पहले बैटिंग करने जा रहे हैं। यह एक अच्छी पिच लग रही है। हम बोर्ड पर रन बनाना चाहते हैं और बॉलर्स पर टोटल डिफेंड करने का प्रेशर डालना चाहते हैं। कैंप में माहौल बहुत अच्छा है और वे वैसा ही क्रिकेट खेल रहे हैं जैसा मैं चाहता हूँ कि वे खेलें। हर गेम में कोई न कोई अपना हाथ आगे बढ़ा रहा है और यह देखना अच्छा है। हमने दो बदलाव किए हैं – कुलदीप की जगह अर्शदीप आए हैं, अक्षर आराम कर रहे हैं और वाशिंगटन आए हैं।’ नीदरलैंड की टीम ने भी एक बदलाव है।’
भारत की ओपनर जोड़ी लोटी पवेलियन
बता दे की पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम की शरुवात बिलकुल अच्छी नहीं रही। एक बार फिर अभिषेक शर्मा जीरो रन बनाकर आउट हो गए वहीँ ईशान किशन भी कुछ ज्यादा कुछ नहीं कर पाए और मात्र 18 रन बनाकर पवेलियन लोट गए है। फिलहाल सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा क्रीज पर है। भारत का स्कोर 8 ओवर में 60 रन है।
प्लेइंग XI
भारत : ईशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह
नीदरलैंड : माइकल लेविट, मैक्स ओ’डॉड, बास डी लीडे, कॉलिन एकरमैन, स्कॉट एडवर्ड्स (विकेटकीपर), ज़ैक लायन-कैशेट, रोएलोफ़ वैन डेर मर्व, लोगन वैन बीक, आर्यन दत्त, काइल क्लेन, नोआ क्रोस
