Archive Notice: This article was originally published on 27 फ़रवरी 2026.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

Aaj Ka Rashifal: होली का चोहार आने वाला है। उस से पहले कई राशियों की किस्मत चमकने वाली है। बता दे की ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकलन किया जाता है और आज ग्रहों की स्थिति- मिथुन राशि में गुरु और चंद्रमा का सुयोग बना हुआ है। केतु सिंह राशि में है। सूर्य, बुध, शुक्र, मंगल, राहु कुंभ राशि में और शनि मीन राशि के गोचर में चल रहे हैं। मिथुन राशि में अच्छे योग बने हुए हैं, वहीं कुंभ राशि में बहुत ही एक नेगेटिव योग बना हुआ है। आइए जानते हैं, 27 फरवरी 2026 शुक्रवार का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल।

मेष आज का राशिफल : आमतौर पर मजबूत सितारा आपको हिम्मती, उत्साही तथा कामकाजी तौर पर व्यस्त तथा एक्टिव रखेगा, अर्थ दशा भी ठीक-ठाक रहेगी।

वृष आज का राशिफल: सितारा व्यापार कारोबार में लाभ देने, अर्थ दशा कंफर्टेबल रखने वाला, कामकाजी टूूरिंग भी लाभ देगी, प्लानिंग, प्रोग्रामिंग में कदम बढ़त की तरफ रहेगा।

मिथुन आज का राशिफल: अर्थ तथा कारोबारी दशा अच्छी, सफलता साथ देगी, तेज प्रभाव बना रहेगा, मगर मौसम के एक्सपोइजर से अपना बचाव रखना चाहिए।Aaj Ka Rashifal

कर्क आज का राशिफल: सितारा खर्चों को बढ़ाने वाला, कामकाजी टूरिंग भी सूट न करेगी, दूसरों के झांसों, चक्रों में भी फंसने से बचना ठीक रहेगा।

सिंह आज का राशिफल: खेती उत्पादों, खादों, बीजों, करियाना वस्तुओं, गार्मैंट्स का काम करने वालों को अपने कामों में भरपूर लाभ मिलेगा।

कन्या आज का राशिफल: किसी अफसर का सॉफ्ट रुख आपकी किसी समस्या को सुलझाने के लिए इंस्ट्रूमैंटल हो सकता है, शत्रु कमजोर रहेंगे।

तुला आज का राशिफल: आम सितारा जोरदार, स्कीमें प्रोग्राम सिरे चढ़ेंगे, कामकाजी दशा ठीकठाक, नेक कामों में ध्यान, इरादों में मजबूती।Aaj Ka Rashifal

वृश्चिक आज का राशिफल: चूंकि सितारा पेट को अपसैट रखने वाला है, इसलिए खान-पान में उन चीजों को इस्तेमाल न करें, जो आपकी तबीयत को सूट न करती हों।

धनु आज का राशिफल: व्यापार तथा कामकाज की दशा अच्छी, जिस काम के लिए यत्न करेंगे, उसमें कामयाबी मिलेगी, मान-सम्मान की प्राप्ति।

मकर आज का राशिफल: शत्रु आप पर हावी होकर आपके लिए मुश्किलें परेशानियां पैदा कर सकते हैं, इसलिए उनसे सचेत रहना सही रहेगा।

कुंभ आज का राशिफल: धार्मिक तथा सामाजिक कामों में ध्यान, मनोबल बना रहेगा, आमतौर पर आप हर फ्रंट पर प्रभावी रहेंगे।Aaj Ka Rashifal

मीन आज का राशिफल: जमीनी कामों के लिए आपकी भागदौड़ अच्छा रिजल्ट देगी, शत्रु आपके समक्ष ठहरने की हिम्मत न कर सकेंगे।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...