Archive Notice: This article was originally published on 27 फ़रवरी 2026.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

Haryana Weather Forecast :हरियाणा के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। बता दे फरवरी का महीना जैसे जैसे आगे बढ़ रहा है। प्रदेश में गर्मी का लेवल आगे बढ़ता जा रहा है। वहीँ मौसम विभाग के अनुसार कल प्रदेश में बारिश के आसार (RAIN ALERT) है। मौसम विभाग के नए अपडेट के अनुसार बता दे की 27 फरवरी यानि आज शुक्रवार को राज्य में मौसम आमतौर पर शुष्क रहेगा, जबकि 28 फरवरी से बीच-बीच में आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है। कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।

सामान्य से अधिक तापमान

अधिक जानकारी के लिए बता दे की उत्तर और उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलने से रात के तापमान में हल्की गिरावट आ सकती है। भारतीय मौसम विभाग (IMD UPDATE) के अनुसार राज्य का सबसे अधिक अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस नूंह में दर्ज किया गया, जो सामान्य से करीब 3.5 डिग्री अधिक रहा।हिसार में 30.8 डिग्री, नारनौल में 30.5 डिग्री और भिवानी में 30.0 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया। कई जिलों में तापमान 28 डिग्री से ऊपर पहुंच चुका है, जिससे फरवरी के अंतिम सप्ताह में ही गर्मी का असर महसूस किया जा रहा है।Haryana Weather

उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलने से बदला मौसम

मौसम विभाग का कहना है कि उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलने से रात के तापमान में थोड़ी गिरावट आ सकती है, जिससे सुबह-शाम हल्की ठंडक बनी रहेगी, जबकि दिन में गर्मी का असर जारी रहेगा।रोहतक में 28.7 डिग्री और गुरुग्राम में 29.3 डिग्री तापमान रहा। फरवरी के अंतिम सप्ताह में ही तापमान 30 डिग्री पार पहुंचना जल्दी गर्मी आने का संकेत माना जा रहा है।

हरियाणा में आगे कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार बता दे की आने वाले दिनों में इसमें हल्की गिरावट की संभावना जताई गई है। औसत न्यूनतम तापमान में करीब 0.4 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई और यह सामान्य से 2.3 डिग्री अधिक रहा। राज्य का सबसे कम न्यूनतम तापमान 9.7 डिग्री सेल्सियस सोनीपत जिले के सारंगथल में रिकॉर्ड किया गया। हिसार में 10.9 डिग्री, महेंद्रगढ़ में 10.4 डिग्री और भिवानी में 12.5 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। उत्तर-पश्चिमी हवाओं के प्रभाव से रात के तापमान में गिरावट होने की संभावना है, जिससे सुबह के समय हल्की ठंडक महसूस हो सकती है।Haryana Weather

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...