Archive Notice: This article was originally published on 18 मई 2026.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

Gold Price Today : अगर आज आप भी सोना चांदी की खरीदारी करना चाहते है तो बता दे की सप्ताह के पहले दिन सोने की कीमत में गिरावट आई है। पिछले कुछ दिनों से से सोने और चांदी कीमतों में उतार चढाव जारी है ।

18 मई की सुबह देश के ज्यादातर शहरों में सोने में गिरावट आई है। राष्ट्रीय राजधानी में 24 कैरेट सोने की कीमत आज सुबह घटकर 15,7070 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई।

पिछले हफ्ते 24 कैरेट सोने की कीमत में 6540 रुपये और 22 कैरेट सोने की कीमत में 6470 रुपये की बढ़ोतरी हुई है।

सोने की कीमतों में गिरावट के लिए डॉलर की मजबूती को जिम्मेदार ठहराया गया है।

इसके अलावा, अमेरिका-ईरान के बीच मेल-मिलाप की कमी और होर्मुज के महत्वपूर्ण जलडमरूमध्य के खुलने पर कोई सकारात्मक संकेत नहीं मिलने से बढ़ती मुद्रास्फीति की आशंका बढ़ गई है।

कच्चे तेल और गैस की आपूर्ति में व्यवधान से मुद्रास्फीति में वृद्धि होगी। ऐसे में निवेशक सावधानी बरत रहे हैं।

बढ़ती मुद्रास्फीति की लगातार बिगड़ती स्थिति केंद्रीय बैंकों को लंबे समय तक प्रमुख ब्याज दरों को ऊंचे स्तर पर रखने के लिए मजबूर कर सकती है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 4,488.99 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था। रॉयटर्स के अनुसार, 30 मार्च, 2026 के बाद से यह इसका सबसे निचला स्तर है।

आज देशभर में सोने की कीमतें

सिटी 22 कैरेट सोने की कीमत आज (₹) 24 कैरेट सोने की कीमत आज (₹)

दिल्ली 143990.157070

मुंबई 143840.156920

अहमदाबाद 143890.156970

चेन्नई 147490.160900

कोलकाता 143840.156920

हैदराबाद 143840.156920

जयपुर 143990.157070

भोपाल 143890.156970

लखनऊ 143990.157070

चंडीगढ़ 143990.157070

चांदी की कीमत में भी गिरावट है। 18 मई की सुबह चांदी का भाव 279900 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया है।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...