Archive Notice: This article was originally published on 19 मई 2026.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

यदि आप दिल्ली में ऑटो या टैक्सी से आते-जाते हैं तो आपकी मुश्किल बढ़ने वाली हैं। क्योंकि ऑटो व टैक्सी चालकों ने 21, 22 व 23 मई को तीन दिन हड़ताल करने का फैसला लिया है।

ऑटो-टैक्सी चालकों का कहना है कि दिल्ली में पिछले 15 सालों से किराया नहीं बढ़ाया गया है, जबकि पेट्रोल-डीजल व सीएनजी की कीमत कई बार बढ़ चुकी हैं। ऐसे में उन्हें भी किराया वृद्धि का लाभ मिलना चाहिए।

गाैरतलब है कि दिल्ली में प्रतिदिन हजारों लोग प्रतिदिन अपने काम पर या काम से घर पहुंचने के लिए ऑटो या टैक्सी का प्रयोग करते हैं। लगातार 3 दिन की हड़ताल होने से ऐसे लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ सकती है। ऑटो व टैक्सी चालकों का कहना है कि लगातार ईंधन की कीमत बढ़ने से वे आर्थिक दबाव में आ गए हैं। ऐसे में सरकार को किराया बढ़ाना चाहिए।

बड़ा हो सकता है आंदोलन

वहीं मीडिया रिपोर्टस के अनुसार ऑटो-टैक्सी चालकों की यूनियन ने फिलहाल बेशक 3 दिन की हड़ताल की चेतावनी दी है, लेकिन आने वाले दिनों में आंदोलन बड़ा भी कर सकते हैं। इस लिए मांग की जा रही है कि उनकी मांगों पर सरकार जल्द से जल्द फैसला करे।

क्योंकि टैक्सी और ऑटो दिल्ली में लाइफ लाइन का काम करते हैं। हालांकि बस और मैट्रो का अच्छा नेटवर्क है, लेकिन बस स्टॉप व मैट्रो स्टेशन से घर- कार्यालय पहुंचने के लिए भी ऑटो की जरूरत पड़ती है।

क्या है किराया वृद्धि का आधार

दरअसल ऑटो-टैक्सी चालकों की यूनियन का कहना है कि दिल्ली में पिछले करीब 15 साल से किराया नहीं बढ़ाया गया है। वहीं ईंधन के अलावा नई गाड़ी से लेकर रखरखाव व अन्य खर्च काफी बढ़ गए हैं। इसमें गाड़ी का इंश्योरेंस एवं परमिट जैसे खर्च भी बढ़े हैं। ऐसे में चालकों की आय में काफी कटौती हुई है। ऐसे में उनको घर चलाने के लिए भी अब किराया वृद्धि जरूरी है।

हाल ही में हुई है ईंधन की कीमतों में वृद्धि

हाल ही में देश भर में पेट्रोल-डीजल और सीएनजी की कीमतों में वृद्धि हुई है। ऐसे में चालक किराया बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। क्योंकि दिल्ली में हालिया वृद्धि के बाद सीएनजी की कीमत 79.9 रुपये प्रति किलो हो गई है। ऐसे में ऑटो यूनियन का कहना है कि किराया सूची को संशोधित किया जाए।

अब प्रस्ताव है कि पहले 1.5 किलोमीटर के लिए किराया 50 रुपये होना चाहिए। पहले यह 30 रुपये है। इसके बाद किराया हर किलोमीटर पर 15 रुपये करने की मांग उठाई जा रही है। ऐसे में प्रतिदिन 20 किलोमीटर की यात्रा ऑटो से करने पर करीब 110 रुपये का बोझ पड़ेगा। हालांकि रात के समय 25 प्रतिशत अतिरिक्त किराया लेने की भी व्यवस्था है।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...