Archive Notice: This article was originally published on 20 मई 2026.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

हाईवे के मामले में दिल्ली-एनसीआर आए दिन नई इबारत लिख रहा है। जाम की स्थिति कम होने के कारण जहां लोगों को सुविधाजनक यात्रा का अनुभव मिल रहा है, वहीं इससे प्रदूषण की मार भी कम हो रही है। इसी कड़ी में दिल्ली में एक ओर परियोजना को सिरे चढ़ाने की तैयारी चल ही है।

इस परियोजना के तहत दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम से गुरुग्राम तक एक टनल बनाई जानी है। इस परियोजना को सिग्नल फ्री बनाया जाएगा। इस पर काम चल रहा है। दिल्ली जैसे शहर के लिए अब फ्लाई ओवर के बाद टनल रास्ते काफी महत्वपूर्ण सिद्ध हो रहे हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग भी टनल से ही बन रहे हैं।

ट्रैफिक जाम से मिलेगी निजात
इस परियोजना से दिल्ली में ट्रैफिक जाम से निजात मिलेगी। दिल्ली सरकार पिछले लंबे समय से ऐसे प्वाइंट्स पर काम रह रही है, जिससे जाम कम किया जा सके। इसके तहत ही अब दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम से गुरुग्राम तक दिल्ली की अब तक की सबसे बड़ी टनल बनाई जा रही है। दरअसल केंद्रीय सड़क, ट्रांसपोर्ट और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी मंगलवार को डीएनडी-फरीदाबाद-सोहना एक्सेस कंट्रोल्ड हाईवे प्रोजेक्ट की साइट का निरीक्षण करने पहुंचे थे। इस दौरान इस परियोजना की जानकारी दी।

हरियाणा बार्डर से पंजाबी बाग की राह होगी आसान
इस दौरान केंद्रीय मंत्री गडकरी ने हरियाण-दिल्ली बॉडर से पंजाबी बाग तक बनने वाली नई सड़क के बारे में भी जानकारी दी। यह 6 लेन सड़क बनाई जाएगी। लगभग 18.5 किलोमीटर लंबी इस सड़क के निर्माण पर 1500 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। इससे वाहन को दिल्ली-हरियाणा के बीच चलने में बहुत सुविधा मिलेगी। हरियाणा – दिल्ली बॉडर से इस रोड को आउटर रिंग रोड पंजाबी बाग इंटरसेक्शन से जोड़ा जाएगा।

दिल्ली में यहां समाप्त होगी जाम की समस्या
दिल्ली के लिए एक अन्य परियोजना की जानकारी देते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कालिंदी कुंज में लगने वाले जाम को भी पूरी तरह से समाप्त किया जाएगा। इसके लिए करीब 300 करोड़ रुपये की खास योजना है। जाम को समाप्त करने के लिए यहां पर इंटरचेंज और फ्लाईओवर बनाने की योजना है। इसके बनने से नोएडा और फरीदाबाद जाने वाले वाहनों को सिग्नल फ्री रास्ता मिलेगा।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...