Archive Notice: This article was originally published on 20 मई 2026.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) लगातार अपनी सेवाओं में बदलाव कर रहा है। पिछले दिनों जहां पर एटीएम के माध्यम से रुपये निकालने की सुविधा शुरू की थी। अब ईपीएफओ की तरफ से नया अपडेट लेकर आया है।

इसमें ईपीएफओ को अब वॉट्सएप के माध्यम से जोड़ा जाएगा। जहां पर वॉट्सएप पर मैसेज करते ही खाताधारकों को उसके ईपीएफ से संबंधित पूरी जानकारी उपलब्ध हो जाएगी। वॉट्सएप की नई अपडेट के बीच में खाताधारकों को वॉट्सएप के जरिए सेवाएं देने जा रहा है।

अगले एक महीने में शुरू होने वाली इस नई व्यवस्था के तहत सदस्य सिर्फ ‘हेलो’ मैसेज भेजकर अपने पीएफ खाते से जुड़ी लगभग सभी जरूरी जानकारियां हासिल कर सकेंगे। इसमें पीएफ बैलेंस, पिछली पांच ट्रांजेक्शन, क्लेम स्टेटस और लंबित मामलों की जानकारी होगी।

ईपीएफओ का कहना है कि इस पहल का मकसद लोगों को दफ्तरों के चक्कर और कॉल सेंटर की लंबी प्रक्रिया से राहत देना है।

यह वॉट्सएप नंबर जल्द जारी होगा, जो पूरे देश के लिए एक ही होगा। सदस्य इस नंबर पर मैसेज भेज सकेंगे। फिर, उन्हें उनकी स्थानीय भाषा में सेवाओं के विकल्प दिखाई देंगे। पूरी व्यवस्था एआई आधारित चैटबॉट से जुड़ी होगी, जो 24 घंटे सामान्य सवालों का जवाब देगा और जरूरी मामलों में आगे की प्रक्रिया बताएगा।

10 साल पुराने लंबित मामलों में 45% गिरावट

ईपीएफओ ने लंबित मुकदमों को कम करने के लिए अभियान तेज किया है। श्रम मंत्री मनसुख मंडाविया ने बताया कि ‘निधि आपके निकट’ कार्यक्रम के जरिए उपभोक्ता अदालतों में लंबित मामलों की संख्या में कमी आई है।

1 अप्रैल 2024 को 4,936 मामले लंबित थे, वहीं 31 मार्च 2026 तक 2,646 रह गए। कुल लंबित मुकदमों की संख्या भी एक साल में 31,036 से घटकर 27,639 पर आ गई है।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...