Archive Notice: This article was originally published on 16 मार्च 2026.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

Aaj ka Rashifal 16 March 2026: आज हफ्ते के पहले दिन सोमवार को कई राशियों की आर्थिक स्थिति पर असर देखने को मिलेगा। आपके दिन का आंकलन ग्रहों की स्थिति के अनुसार किया जाता है और आज ग्रहों गुरु मिथुन राशि में हैं, केतु सिंह राशि में, चन्द्रमा आज के दिन मकर राशि में बने रहेंगे। बुध, मंगल और राहु कुम्भ राशि में हैं। सूर्य, शुक्र और शनि मीन राशि में हैं।

मेष राशिफल 15 March : मेष राशि का महा-उदय, 15 मार्च को टूटेगी असफलता की बेड़ियां, चमकेगा किस्मत का सितारा

वृष आज का राशिफल : आम सितारा मजबूत, भागदौड़ करने पर कोई स्कीम-प्रोग्राम मैच्योर हो सकता है मगर किसी बाधा-मुश्किल के उभरने का डर बना रहेगा।

मिथुन आज का राशिफल: सितारा पेट के लिए ढीला, इसलिए लिमिट में खान-पान करना सही रहेगा, सफर भी परेशानी वाला होगा, वैसे शुभ कामों में ध्यान।

कर्क आज का राशिफल: अर्थ तथा कारोबारी दशा अच्छी, सफलता साथ देगी, खुशदिल मूड के कारण आपको हर काम सहल दिखेगा।

सिंह आज का राशिफल: शत्रु नुकसान पहुंचाने के मामले में न तो आपका कोई लिहाज करेंगे और न ही आपके प्रति कोई साफ्ट रुख अपनाएंगे।

कन्या आज का राशिफल: संतान साथ देगी, सपोर्ट करेगी और उसका सहयोगी रुख आपकी किसी समस्या को संवारने में इंस्ट्रूमैंटल होगा।

तुला आज का राशिफल: प्रापर्टी के किसी काम को सुलझाने के लिए आपकी भागदौड़ अच्छा रिजल्ट देगी, तेज प्रभाव बना रहेगा।

वृश्चिक आज का राशिफल: कामकाजी भागदौड़ एवं व्यस्तता बनी रहेगी, शत्रु भी आपकी पकड़ में रहेंगे, मान-सम्मान की प्राप्ति।

धनु आज का राशिफल: व्हीकल्स की सेल-परचेज तथा उन्हें डैकोरेट करने का काम करने वालों की अर्थ दशा कंफर्टेबल रहेगी।

मकर आज का राशिफल: व्यापार तथा कामकाज की दशा संतोषजनक, कोशिशों, इरादों में कामयाबी मिलेगी, मन सफर के लिए राजी रहेगा।

कुंभ आज का राशिफल: समय खर्चों को बढ़ाने, अर्थ दशा टाइट रखने वाला, ध्यान रखें कि लेन-देन करते समय आपकी कोई पेमैंट न कहीं फंस जाए।

मीन आज का राशिफल: सितारा आमदन वाला, यत्न करने पर कारोबारी प्लानिंग, प्रोग्रामिंग लाभ देगी, कामकाजी टूरिंग भी लाभ देगी।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...