Archive Notice: This article was originally published on 23 मार्च 2026.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

Rajasthan ACB Action: राजस्थान में आज एक और बड़ा एक्शन देखने को मिला है। आज के दिन कि ये दूसरी बड़ी कार्रवाई है।

जहाँ भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने सोमवार (23 मार्च) को श्रीगंगानगर जिले के रायसिंहनगर इलाके में क्षेत्रीय वन अधिकारी अशोक सिंह को 40,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया।

इस से पहले ACB कि टीम ने आज दोपहर को रिश्वत लेते हुए पुलिस विभाग के दो कर्मचारियों को 8 लाख कि रिश्वत लेते दबोचा था।

ए. सी. बी. की इस ट्रैप कार्रवाई के दौरान वन विभाग के कार्यालय में हंगामा हुआ। जैसे ही टीम ने आरोपी अधिकारी को रिश्वत लेते हुए पकड़ा, मौके पर मौजूद कर्मचारियों में दहशत का माहौल पैदा हो गया।

इसके बाद ए. सी. बी. की टीम ने आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी।

40 हजार कि रिश्वत लेते दबोचा

अधिक जानकारी के लिए बता दे कि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, ए. सी. बी., राजेंद्र कुमार ने कहा कि आरोपी अधिकारी ने अपनी फर्म द्वारा किए जा रहे काम के लिए एन. ओ. सी. जारी करने के लिए एक शिकायतकर्ता से 40 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। जिसके बाद ACB ने जाल बिछाया और आरोपी को दबोच लिया।

परिवादी की फर्म वन विभाग की रेंज रायसिंहनगर के अंतर्गत आने वाली दो अलग-अलग माइनरों से पेड़ों के ठूंठ हटाने का कार्य कर रही थी. Rajasthan ACB Action

कार्य पूर्ण होने के बाद एनओसी जारी करना आवश्यक था, लेकिन अधिकारी ने इसके लिए अवैध रूप से पैसे की मांग की. इस पर परिवादी ने 18 मार्च को ACB चौकी श्रीगंगानगर में शिकायत दर्ज करवाई थी.

ACB टीम द्वारा दी जानकारी के अनुसार

ACB अधिकारी के अनुसार, आरोपी अशोक सिंह ने रिश्वत नहीं देने की स्थिति में फर्म को ब्लैकलिस्ट करने और दोनों कार्यों की NOC जारी नहीं करने की धमकी दी थी, जिससे परिवादी मानसिक रूप से परेशान हो गया.

अधिक जानकारी के लिए बता दे कि शिकायत के बाद ACB ने पहले मामले का सत्यापन किया, जिसमें आरोप सही पाए गए.

इसके बाद योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप कार्रवाई को अंजाम दिया गया और आरोपी को रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया गया. Rajasthan ACB Action

फिलहाल ACB टीम मामले की गहराई से जांच कर रही है और आरोपी से पूछताछ जारी है, जिससे आगे और खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है.

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...