Archive Notice: This article was originally published on 1 अप्रैल 2026.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

Petrol LPG- Fastag Price Hike Today : आज नए महीने का पहला दिन है। लेकिन आमजन लोगों को सरकार ने नया महीना कुछ ख़ास अच्छे संकेत लेकर नहीं आया है।

बता दे की नए महीने की शुरुआत के साथ ही आम आदमी को पहले ही दिन 4 बड़े झटके लग चुके हैं।

देश में पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस के दाम बढ़ गए हैं। वाणिज्यिक एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत बढ़ने से रेस्तरां से लेकर होटल तक लोगों पर बोझ बढ़ेगा,

जिससे खाद्य पदार्थों की कीमत बढ़ेगी और इसका सीधा असर आपकी जेब पर पड़ेगा।

वहीं, फास्टैग और प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी से मोटर चालकों पर बोझ बढ़ेगा।

विमानन टरबाइन ईंधन (एटीएफ) की कीमत में वृद्धि देश के आम आदमी के लिए हवाई यात्रा को महंगा बना सकती है।

प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में इजाफा

अधिक जानकारी के लिए बता दे की सबसे ज्यादा बढ़ोतरी प्रीमियम पेट्रोल (Premium Petrol) की कीमत में देखी गई है। इंडियन ऑयल के प्रीमियम पेट्रोल XP100 की कीमत में 11 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है।

दिल्ली में इसकी कीमत 149 रुपये से बढ़कर 160 रुपये प्रति लीटर हो गई है।

इस पेट्रोल का उपयोग मुख्य रूप से लक्जरी कारों और उच्च प्रदर्शन वाली बाइक के लिए किया जाता है।

जेट ईंधन की कीमतों में इजाफा

इसी तरह, विमानन क्षेत्र को सबसे बड़ा झटका लगा है। जेट ईंधन (एटीएफ) की कीमत 2.07 लाख रुपये प्रति किलोलीटर के रिकॉर्ड स्तर को पार कर गई है।

जेट ईंधन की कीमत में इतनी बड़ी बढ़ोतरी का असर आने वाले दिनों में हवाई किराए पर भी पड़ सकता है।

चूंकि ईंधन एयरलाइनों की कुल लागत का लगभग 35-45% है, इसलिए एटीएफ (ATF) महंगा होने से टिकट की कीमतों में वृद्धि की संभावना बढ़ जाती है।

फास्टैग का सालाना पास हुआ महंगा

महीने की शुरुआत में फास्टैग (Fastag) के वार्षिक पास शुल्क में वृद्धि के कारण मोटर चालकों पर एक और नया बोझ पड़ेगा। एनएचएआई (NHAI) के अनुसार, फास्टैग वार्षिक पास के लिए शुल्क मौजूदा 3,000 रुपये से बढ़ाकर 3,075 रुपये कर दिया गया है। नई दरें 1 अप्रैल, 2026 से लागू हो गई हैं।

कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 218 रुपय की बढ़ोतरी

इसी तरह 19 किलो कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर ( commercial lpg cylinder) की कीमत भी आज से बढ़ा दी गई है।

दिल्ली में एक सिलेंडर की कीमत 195.50 रुपये बढ़ गई है, जबकि कोलकाता में यह 218 रुपये है।

सरकारी तेल कंपनियों के अनुसार, दिल्ली में 19 किलोग्राम के कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (commercial lpg cylinder) की कीमत अब बढ़कर 2,078.50 रुपये हो गई है।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...