Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
Haryana News : हरियाणा में कर्मचारियों के लिए बड़ी अच्छी खबर सामने आ रही है। बता दे की हरियाणा सरकार ने अपने ग्रुप-डी नियमित कर्मचारियों के लिए ‘व्हीट एडवांस’ योजना की आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।
बिना ब्याज कर्मचारियों को सरकार देगी 27 हजार रूपए
अधिक जानकारी के लिए बता दे की सरकार इस साल गेहूं की खरीद के लिए कर्मचारियों को 27,000 रुपये का अग्रिम भुगतान करेगी। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि कर्मचारियों को इस राशि पर कोई ब्याज नहीं देना होगा। यह राशि कर्मचारियों के लिए पूरी तरह से ब्याज मुक्त है।
कैसे होगी वापसी
अधिक जानकारी के लिए बता दे कि यह राशि कर्मचारी के वेतन से काट ली जाएगी। सरकार ने इसे निकालने के लिए 10 आसान मासिक किश्तें तय की हैं। यह योजना केवल हरियाणा सरकार के नियमित समूह-डी कर्मचारियों के लिए लागू है।
कैसे करें आवेदन आसान स्टेप में?
सबसे पहले, अपने संबंधित विभाग की स्थापना शाखा से आवेदन पत्र प्राप्त करें।
भरे हुए आवेदन पत्र को आपके ड्राइंग एंड डिस्बर्सिंग ऑफिसर (डीडीओ) को जमा करना होगा
आवेदन के साथ एक घोषणा पत्र होना चाहिए कि आप इस राशि को 10 किश्तों में वापस करने के लिए सहमत हैं।
विभाग द्वारा आवेदन की जांच के बाद, इसे अनुमोदन के लिए कोषागार में भेजा जाएगा।
जैसे ही मंजूरी मिल जाएगी, अग्रिम राशि सीधे कर्मचारी के बैंक खाते में स्थानांतरित कर दी जाएगी, जहां उसका वेतन आता है।
कर्मचारियों को मिलेगा लाभ
हरियाणा एक कृषि प्रधान राज्य है और यहाँ बड़ी संख्या में लोग अप्रैल-मई के महीने में साल भर अनाज का भंडारण करते हैं। बाजार में एकमुश्त बड़ी राशि की आवश्यकता को देखते हुए सरकार हर साल यह ‘व्हीट एडवांस’ देती है ताकि निम्न आय वर्ग के कर्मचारियों पर अतिरिक्त वित्तीय बोझ न पड़े।
