Archive Notice: This article was originally published on 9 मार्च 2026.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

Gold Price Today : अगर आज के दिन आप सोना खरीदना चाहते है तो आपके लिए बड़ी अच्छी खबर सामने आ रही है। बता दे की सप्ताह के पहले दिन सोने की कीमत में गिरावट आई है। 9 मार्च की सोमवार दोपहर को राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत घटकर 163790 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई है। मुंबई में इसकी कीमत 163630 रुपये प्रति 10 ग्राम है। पिछले सप्ताह 24 कैरेट सोना 5060 रुपये सस्ता हुआ है। वहीं, 22 कैरेट सोने की कीमत में 4650 रुपये की गिरावट आई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 5,095.81 डॉलर प्रति औंस पर रहा।

भारत के प्रमुख शहरों में सोने की कीमतें

शहर 22 कैरेट सोने का आज का भाव (₹) 24 कैरेट सोने का आज का भाव (₹)
दिल्ली 150140 163790
मुंबई 149990 163630
अहमदाबाद 150040 163690
चेन्नई 149990 163630
कोलकाता 149990 163630
हैदराबाद 149990 163630
जयपुर 150140 163790
भोपाल 150040 163690
लखनऊ 150140 163790
चंडीगढ़ 150140 163790

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध के कारण मध्य पूर्व में चल रहे संकट के बावजूद देश में सोने की कीमत गिर रही है। हालांकि, अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत बढ़ गई है। युद्ध 28 फरवरी, 2026 को शुरू हुआ, जब इज़राइल और संयुक्त राज्य अमेरिका ने ईरान के खिलाफ खुले युद्ध की घोषणा की। कुछ ही घंटों के भीतर, ईरान ने इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन हमलों के साथ जवाब दिया। ईरान ने मध्य पूर्व के कई देशों पर भी हमला किया है।

सोने की कीमत

सोने की तरह आज 9 मार्च को चांदी में भी गिरावट आई। कीमत घटकर 284900 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है। पिछले हफ्ते चांदी की कीमत में 10,000 रुपये की गिरावट आई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी 83.40 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी। इस साल जनवरी में चांदी की कीमत 4 लाख रुपये के आंकड़े को पार कर गई थी।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...