Archive Notice: This article was originally published on 23 फ़रवरी 2026.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

Gold Rate Today: अगर आप भी आज सोना चांदी की खरीदारी करना चाहते है तो बता दे की हफ्ते के पहले दिन कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। कीमतों में पिछले सप्ताह भी उछाल देखने को मिला था। वहीँ चांदी की कीमतों में एक हफ्ते के अंदर ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिला था। वहीँ आज 23 फरवरी को गिरावट देखने को मिली है और सुबह राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड 159420 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। मुंबई में कीमत 159270 रुपये प्रति 10 ग्राम है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि अमेरिका में टैरिफ पर सामने आए नए डेवलपमेंट्स और मध्य पूर्व में भूराजनीतिक तनाव बढ़ने से निवेशक सुरक्षित निवेश विकल्पों की ओर रुख करेंगे। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का हाजिर भाव 5027.13 डॉलर प्रति औंस पर है। चलिए जानते है जयपुर दिल्ली समेत देश के बड़े शहरों में नई कीमतें

देश के कुछ बड़े शहरों में गोल्ड रेट

शहर 22 कैरेट सोने का आज का भाव (₹) 24 कैरेट सोने का आज का भाव (₹)
दिल्ली 146140 159420
मुंबई 145990 159270
अहमदाबाद 146040 159320
चेन्नई 145990 159270
कोलकाता 145990 159270
हैदराबाद 145990 159270
जयपुर 146140 159420
भोपाल 146040 159320
लखनऊ 146140 159420
चंडीगढ़ 146140 159420

चांदी की कीमत

सोने के साथ साथ आज सुबह चांदी की कीमतों में भी गिरावट दर्ज की गई है। चांदी की कीमत में भी 23 फरवरी की सुबह भाव 274900 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी का हाजिर भाव 80.5 डॉलर प्रति औंस पर है। वहीँ पिछले महीने ये कीमतें 4 लाख के पार थी।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...