Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
Haryana Weather Update : हरियाणा में आज सुबह सुबह ठंढी हवाओं से लोगों को जनवरी महीने का एहसास हो रहा है।
बता दे की 5 मई) राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहने वाला है। जबकि पंचकूला और फतेहाबाद के टोहाना में सुबह बारिश हुई।
फतेहाबाद और हिसार में बादल छाए हुए हैं। बारिश होने की संभावना है।
सोमवार की रात हिसार में भारी बारिश हुई। आदमपुर, अगरोहा, बरवाला, किरमारा और खेदर इलाकों में भी बारिश हुई। सिरसा और फतेहाबाद में भी हल्की बारिश हुई।
मौसम विज्ञान केंद्र, चंडीगढ़ ने आज और कल के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। पिछले 24 घंटों में राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश हुई।
करनाल में सबसे अधिक 60.5 मिमी बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा यमुनानगर में 38.5 मिमी, हिसार में 32.6 मिमी और जींद में 19.5 मिमी बारिश हुई।
बारिश और ठंडी हवाओं के कारण हरियाणा में अधिकतम तापमान में काफी गिरावट आई है। न्यूनतम तापमान सामान्य से 7 डिग्री कम रहा। मौसम मई में मार्च जैसा रहता है।
तापमान में बड़ी गिरावट
वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से 4.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। सबसे चौंकाने वाले आंकड़े रोहतक से आए,
जहां न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 8.1 डिग्री कम है। करनाल में भी पारा गिरकर 17.2 डिग्री पर आ गया।
अधिकांश जिलों में रात का तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से कम होने के कारण कूलर और एसी की आवश्यकता लगभग समाप्त हो गई है।
अधिकतम तापमान सामान्य से 7 डिग्री कम रहा। 4 मई को राज्य में सबसे अधिक तापमान सिरसा में 35.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य 40 डिग्री सेल्सियस से काफी कम है।
हिसार जैसे जिलों में पारा 31.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 9.6 डिग्री कम है। ‘लू’ का प्रभाव दिन के समय बादलों और बारिश के कारण लगभग समाप्त हो जाता है।
