Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
Haryana Weather Update : हरियाणा में अब पश्चिमी विक्षोभ का असर अब कम होने लग गया है। प्रदेश के कई जिलों में अब धुप का असर दिखने लग गया है।
पिछले कई दिनों से बारिश और ओलावर्ष्टि से प्रदेश में ठंढ देखने को मिली थी जिसका असर अब घटने लग गया है।
बता दे की बदलते मौसम के साथ पिछले 24 घंटों के दौरान औसत अधिकतम तापमान में 2.2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई है।
सिरसा, हिसार, फतेहाबाद समेत इन जिलों में आंधी चलेगी
मौसम विभाग ने आज राज्य के चार जिलों में धूल भरी आंधी और 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की चेतावनी जारी की है।
मौसम विभाग के अनुसार, हरियाणा के मध्य और पश्चिमी हिस्सों, विशेष रूप से सिरसा, हिसार, फतेहाबाद और जींद के आसपास के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
हरियाणा के सिरसा में अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दूसरे दिन रोहतक राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
10 मई को एक और पश्चिमी विक्षोभ होगा।
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के प्रमुख डॉ. मदन लाल खीचड़ ने कहा कि 7 मई से 10 मई तक मौसम सामान्य रूप से शुष्क रहने की संभावना है।
इस दौरान, हवाओं और उत्तर-पश्चिमी हवाओं में बदलाव के कारण दिन के तापमान में वृद्धि और रात के तापमान में कमी होने की संभावना है।
हालांकि, 10 मई की रात के दौरान एक और पश्चिमी विक्षोभ बनने की संभावना है। जिसके कारण मौसम में फिर से बदलाव की संभावना है।
