Archive Notice: This article was originally published on 20 मार्च 2026.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

Haryana Weather Alert : पश्चिमी विक्षोभ का असर हरियाणा में देखने को मिल रहा है। इसके कारण गुरुवार को पूरे राज्य में बारिश हुई।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार देश के कई राज्यों में भारी बारिश हो सकती है। सोनीपत, महेंद्रगढ़ और पानीपत में सुबह से भारी बारिश हो रही है।

आज बारिश का अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने राज्य के 19 जिलों में ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है, जहां आंधी के साथ ओलावृष्टि और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। मार्च का महीना दिसंबर की तरह ठंडा लगता है।

राज्य में अधिकतम तापमान में 5.7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। राज्य में न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री नीचे 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पश्चिमी विक्षोभ के कारण आई बारिश और ठंडी हवाओं ने ठंड को और बढ़ा दिया है।

राज्य में सबसे अधिक बदलाव रोहतक में देखा गया, जहां तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस घटकर सिर्फ 20.7 डिग्री रह गया। 5 मिलीमीटर बारिश भी हुई है।

पिछले 24 घंटों का मौसम

हरियाणा में भारी बारिश के कारण कई इलाके जलमग्न हो गए। हिसार में गुरुवार को सुबह करीब 9 बजे से शाम 6 बजे तक रुक-रुक कर बारिश हुई।

इस बीच, सिरसा, फतेहाबाद, कुरुक्षेत्र और पंचकूला के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई।

अंबाला, पंचकूला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत में 40-50 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...