Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
Haryana Weather Forecast : हरियाणा में मौसम का मिजाज बड़ी तेजी से बदल गया है। सिरसा जिले के कई शहरों में तेज हवाओं के साथ बारिश शरू हो गई है।
वहीँ कई इलाकों में ओलावर्ष्टि देखने को मिली है। जिससे किसानों की पकी फसलों पर मौसम की मार देखने को मिल रही है।
हरियाणा में गुरुवार को जहां एक तरफ मौसम ने लोगों को गर्मी से परेशान किया, वहीं अब मौसम विभाग ने आज के लिए राहत के संकेत दिए हैं।
राज्य में अधिकतम तापमान में औसतन 1.5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई और यह सामान्य से 3.6 डिग्री अधिक था।
महेंद्रगढ़ का नारनौल 42 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म स्थान रहा।
मौसम विभाग ने आज पश्चिमी और दक्षिण-पश्चिमी हरियाणा के 10 जिलों में आंधी और बारिश का येलो अल( yellow alert) जारी किया है।
इन क्षेत्रों में कल तक बारिश का अलर्ट
सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी, चरखी दादरी, रोहतक, सोनीपत, झज्जर और महेंद्रगढ़ में मौसम अलग-अलग रहेगा।
30-40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। गरज के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है।
गुरुवार को हरियाणा के 10 शहरों में तापमान 40 डिग्री को पार कर गया। यहां का अधिकतम तापमान 42.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
