Archive Notice: This article was originally published on 24 मार्च 2026.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

Rajasthan Weather Alert: राजस्थान में अभी बारिश से राहत नहीं मिलने वाली है। बता दे कि 28 मार्च से 31 मार्च तक राज्य के ज्यादातर इलाकों में तेज आंधी से के साथ बारिश का अलर्ट जारी हुआ है।

वहीँ पिछले दिनों हुई बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। लेकिन किसानों के चेहरे पर चिंता साफ दिखाई दे रही है।

मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 48 घंटों में सबसे अधिक बारिश जैसलमेर में 13.1 मिमी दर्ज की गई।

31 मार्च तक कुछ स्थानों पर बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की चेतावनी है।

भरतपुर और कोटा संभाग के जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।

आने वाले दिनों में मौसम शुष्क बना रहेगा। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आने वाले दिनों में आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।

26-27 मार्च को पूर्वी और उत्तरी हिस्सों में अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है।

28 मार्च से एक नया पश्चिमी विक्षोभ होगा एक और नया पश्चिमी विक्षोभ 28-31 मार्च के दौरान राज्य के कुछ हिस्सों में सक्रिय रहेगा।

इसके चलते तेज आंधी और बारिश होने की संभावना है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अजमेर, सीकर, बारां और आसपास के क्षेत्रों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

अलग-अलग स्थानों पर आंधी के साथ तेज हवाएं (20-30 किमी प्रति घंटे) चलने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार, कोटा में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहा।

अजमेर में अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस, अलवर में 27.5 डिग्री और जयपुर में 28.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पिलानी में 29.5 डिग्री सेल्सियस, सीकर में 28.5 डिग्री सेल्सियस, कोटा में 30.8 डिग्री सेल्सियस और चित्तौड़गढ़ में 32.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...