Archive Notice: This article was originally published on 23 मार्च 2026.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

Aaj ka Rashifal 23 March 2026: बता दे की कई राशियों के लिए आज का दिन अति शुभ रहने वाला है। आपके दिन का आंकलन नक्षत्रों के अनुसार किया जाता है। जो ग्रहों की स्थिति पर निर्भर होते है और आज ग्रहों की स्थिति गुरु मिथुन राशि के हैं, केतु सिंह राशि के, बुध मंगल राहु कुंभ राशि के और सूर्य शुक्र शनि मीन राशि के गोचर में चल रहे। चलिए जानते है सभी राशियों का अपना अपना राशिफल

मेष आज का राशिफल : टीचिंग, कोचिंग, प्रिंटिंग, पब्लिशिंग, डैकोरेशन, टूरिज्म, कंसल्टैंसी का काम करने वालों को अपने कामों में भरपूर लाभ मिलेगा।

वृष आज का राशिफल : व्यापार तथा कामकाज की दशा बेहतर, खुशदिल मूड के कारण आपको हर काम सहल दिखेगा, तबीयत में जिन्दादिली रहेगी।

मिथुन आज का राशिफल : कदम-कदम पर पैदा होने वाली मुश्किलों के कारण आपका कोई काम भी यत्न अपने टारगेट की तरफ न बढ़ सकेगा, सफर भी टाल दें।

कर्क आज का राशिफल : सितारा व्यापार कारोबार में लाभ वाला, भागदौड़ करने पर आपका कोई उलझा रुका कामकाजी काम कुछ आगे बढ़ सकता है।Aaj ka Rashifal

सिंह आज का राशिफल : राजकीय कामों में न सिर्फ पैठ ही बनी रहेगी, बल्कि आपका कोई पैंडिग पड़ा काम भी सफलता की राह पर आगे बढे़गा।

कन्या : किसी धार्मिक प्रोग्राम के साथ जुड़ने, धार्मिक लिटरेचर पढ़ने, कथा-वार्ता, भजन-कीर्तन सुनने में रुचि बढ़ेगी।

तुला आज का राशिफल : सेहत के लिए ग्रह ढीला, इसलिए खान-पान में पूरी सावधानी बरतनी चाहिए, सफर भी टाल देना सही रहेगा।

वृश्चिक आज का राशिफल : अर्थ तथा कारोबारी दशा अच्छी, दोनों पति-पत्नी एक-दूसरे का लिहाज करेंगे तथा कंसिडरेट बने रहेंगे।

धनु आज का राशिफल : किसी मजबूत शत्रु के टकरावी मूड के कारण आपकी परेशानियां बढ़ सकती हैं, नुकसान का भी डर।

मकर आज का राशिफल : संतान का साॅफ्ट सपोर्टिव रुख आपकी किसी समस्या को सुलझाने में इंस्ट्रूमैंटल हो सकता है।Aaj ka Rashifal

कुंभ आज का राशिफल : कोर्ट-कचहरी में जाने पर न सिर्फ आपके पक्ष की बेहतर सुनवाई ही होगी, बल्कि आपकी पैठ भी बढ़ेगी।

मीन आज का राशिफल : बड़े लोग हर दम आपकी मदद के लिए तथा अपना सहयोग देने के लिए तैयार दिखेंगे, कामकाजी दशा भी बेहतर रहेगी।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...