Archive Notice: This article was originally published on 22 मई 2026.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

Aaj ka Rashifal 22 May 2026: आज शुक्रवार को आपका दिन कैसा रहने वाला है। बता दे की आपके दिन का आंकलन ग्रहों की स्थिति के अनुसार किया जाता है और आज ग्रहों की स्थिति- मंगल स्वग्रही मेष राशि में, सूर्य और बुध वृषभ राशि में, शुक्र और गुरु मिथुन राशि में, चंद्रमा स्वग्रही कर्क राशि में अश्लेषा नक्षत्र के हैं।

वहीं केतु सिंह राशि में, राहु कुंभ राशि में और शनि मीन राशि के गोचर में हैं। चलिए जानते है मेष से मीन आज 22 मई शुक्रवार को सभी राशियों का हाल

मेष आज का राशिफल : यत्न करने पर प्रॉपर्टी के साथ जुड़े किसी काम या प्रोग्राम में कामयाबी मिलेगी, शत्रु भी आपके समक्ष ठहर न सकेंगे।

वृष आज का राशिफल : आम सितारा मजबूत जो आपको हिम्मती, उत्साही तथा कामकाजी तौर पर व्यस्त तथा एक्टिव रखेगा, तेज प्रभाव बना रहेगा।

मिथुन आज का राशिफल : इंपोर्ट-एक्सपोर्ट, समुद्री उत्पादों, इमीग्रेशन तथा जन शक्ति बाहर भिजवाने का जो काम धंधा करते हैं, उन्हें भरपूर लाभ मिलेगा।

कर्क आज का राशिफल : अर्थ तथा कारोबारी दशा अच्छी, जिस काम के लिए यत्न करेंगे उसमें कामयाबी मिलेगी, तबीयत में जिन्दादिली रहेगी।

सिंह आज का राशिफल : उलझनों, झमेलों तथा पेचीदगियों से निपटना पड़ सकता है, मगर आम हालात पहले जैसे बने रहेंगे।Aaj ka Rashifal

कन्या आज का राशिफल : ड्रिंक्स, कैमिकल्स, रंग रोगन, पैट्रोलियम तथा सी प्राॅडक्ट्स का काम करने वालों को अपने कामों में लाभ मिलेगा।

तुला आज का राशिफल : किसी अफसर के साॅफ्ट रुख के कारण आपको अपनी किसी प्रॉब्लम को सुलझाने में कामयाबी मिलेगी।

वृश्चिक आज का राशिफल : किसी धार्मिक प्रोग्राम के साथ जुड़ने, धार्मिक लिटरेचर पढ़ने, कथा-वार्ता, भजन-कीर्तन सुनने में जी लगेगा।

धनु आज का राशिफल : पूरा परहेज रखने के बावजूद आपका पेट बिगड़ा-बिगड़ा सा रहेगा, इसलिए लिमिट में खान-पान करें।Aaj ka Rashifal

मकर आज का राशिफल : व्यापार तथा कामकाज की दशा अच्छी, मन सैर-सफर के लिए राजी रहेगा, दोनों पति-पत्नी एक-दूसरे के प्रति सॉफ्ट रहेंगे।

कुंभ आज का राशिफल : दूसरे लोग आपको अपने पंगो, झगड़ों में फंसाने के लिए प्रयासरत रहेंगे, इसलिए सावधानी रखें।

मीन आज का राशिफल : संतान के सपोर्टिव रुख पर भरोसा किया जा सकता है, यत्न करने पर आपका कोई प्रोग्राम सिरे चढ़ सकता है।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...