Archive Notice: This article was originally published on 12 मई 2026.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

Kal Ka Mousam 13 may 2026 : देशभर को एक बार फिर से भीषण गर्मी से राहत मिलने वाली है। कल बुधवार को दिल्ली, यूपी, बिहार, राजस्थान सहित उत्तर भारत के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग ने 15 राज्यों में तूफानी बारिश के साथ आंधी चलने और बिजली कड़कने की चेतावनी जारी की है। चलिए जानते है कल बुधवार को देशभर में कल कैसा रहेगा मौसम कहां कहां होगी बारिश ?

देश भर में मौसम प्रणाली:

दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उत्तर श्रीलंका तट के पास बना कम दबाव का क्षेत्र उत्तर दिशा की ओर बढ़ गया है। आज 12 मई की सुबह 5:30 बजे यह सिस्टम दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर स्थित था।

इसके साथ जुड़ा चक्रवाती परिसंचरण समुद्र तल से लगभग 5.8 किलोमीटर ऊंचाई तक फैला हुआ है। अगले 48 घंटों में इसके और अधिक सक्रिय होने की संभावना है। Kal Ka Mousam

एक ट्रफ रेखा दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बने लो प्रेशर एरिया से लेकर दक्षिण लक्षद्वीप क्षेत्र तक फैली हुई है। यह दक्षिण तमिलनाडु से होकर गुजर रही है और समुद्र तल से 1.5 से 4.5 किलोमीटर ऊंचाई तक बनी हुई है।

एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पाकिस्तान और आसपास के क्षेत्रों में चक्रवाती परिसंचरण के रूप में सक्रिय है। वहीं एक चक्रवाती परिसंचरण पश्चिम राजस्थान पर बना हुआ है।

दक्षिण-पश्चिम मध्य प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों पर भी एक चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है, जो समुद्र तल से 1.5 किलोमीटर तक फैला है। Kal Ka Mousam

इसके अलावा दक्षिण-पश्चिम मध्य प्रदेश से लेकर उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल तक एक ट्रफ रेखा बनी हुई है, जो पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और झारखंड से होकर गुजर रही है।

उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और आसपास के इलाकों पर भी एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है।

rel=”noreferrer noopener”>