Archive Notice: This article was originally published on 2 अप्रैल 2026.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

Gold Price Today: अगर आज आप सोना खिड़ना चाहते है तो बता दे की गुरुवार को सोने की कीमत में भारी गिरावट आई है। गुरुवार दोपहर एमसीएक्स पर सोना वायदा 6,388 रुपये की गिरावट के साथ 1,47,320 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।

दूसरी ओर, चांदी की कीमतों में तेज गिरावट आई।

एमसीएक्स पर गुरुवार दोपहर चांदी वायदा 18,715 रुपये की गिरावट के साथ 2,24,786 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही थी।

2 मार्च को सोना 1,66,074 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

इस तरह एक महीने में सोने की कीमत में 18,754 रुपये की गिरावट आई है।

2 मार्च को एमसीएक्स पर चांदी वायदा 2,78,481 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

इस तरह चांदी की कीमत में एक महीने में 53,695 रुपये की गिरावट आई है।

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के अनुसार, घरेलू हाजिर बाजार में 24 कैरेट सोना 1,45,510 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।

22 कैरेट सोने की कीमत 1,42,020 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

20 कैरेट सोना 1,29,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।

18 कैरेट सोना 1,17,860 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।

वहीं दूसरी ओर 14 कैरेट सोना 93,850 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...