Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
T20 world Cup Live Update : आज शाम भारत व नामीबिया के बीच आईसीसी टी 20 विश्व कप का मुकाबला होने जा रहा है। बता दे की वहीँ पाकिस्तान के साथ भारत का मुकाबला 15 फरवरी यानि रविवार को श्रीलंका में खेला जाना है। उस से पहले भारत आज के मुकाबले की अहमियत काफी ज्यादा होने वाली है। बता दे की वैसे तो भारतीय टीम अच्छे दौर से गुजर रही है। लेकिन अपने पिछले मुकाबले में बल्लेबाजी इतनी ख़ास देखने को नहीं मिली। पुरे देश को ईशान किशन और अभिषेक शर्मा से काफी उम्मीदें है। इसलिए उनके लिए यह मुकाबला काफी ख़ास होने वाला है।
7 बजे शरू होगा मुकाबला
आज गुरुवार को नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में शाम 7 बजे खेला जाएगा। मेजबान टीम इंडिया मैच खेलने भले ही नामीबिया के खिलाफ उतरेगी लेकिन उसकी नजरें 15 फरवरी को पाकिस्तान के खिलाफ कोलंबो में खेले जाने वाले महामुकाबले पर टिकी होंगी। भारतीय टीम दूसरी बार नामीबिया के खिलाफ उतरेगी। पहली बार दोनों टीमों के बीच 2021 विश्व कप में भिड़ंत हुई थी, जिसमें भारतीय टीम ने जीत हासिल की थी।
भारतीय टीम की सबसे बड़ी चिंता सलामी बल्लेबाज हर्षित राणा की है। जो चोट के कारण पहला मैच नहीं खेले थे। उनको अस्पताल से छुट्टी मिल गयी है मगर उनके खेलने का फैसला मैच से पहले लिया जायेगा।
