Archive Notice: This article was originally published on 19 मई 2026.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

Indian Team Announcement: अफगानिस्तान के खिलाफ जून महीने में होने वाली वनडे और टेस्ट सीरीज के लिए आज बीसीसीआई द्वारा भारतीय क्रिकेट टीम की घोषणा कर दी गई है। अफगानिस्तान के खिलाफ खेले जाने वाले वनडे मैच में भारत की टिकट प्लेयर विराट कोहली और रोहित शर्मा को मौका मिला है। वहीं विकेटकीपर बल्लेबाज इशान किशन को 3 साल बाद भारतीय वनडे क्रिकेट टीम में खेलने का मौका मिलेगा। भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने ऋषभ पंत से उप कप्तान की जिम्मेदारी वापस लेकर विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल को दी है।

चार नए खिलाड़ियों को मिला पहली बार मौका

भारत और अफगानिस्तान के बीच होने जा रही वनडे और टेस्ट सीरीज में पहली बार चार नए खिलाड़ी मैदान पर अपना जौहर दिखाएंगे। भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने इस सीरीज के लिए गुरनुर बरार और हर्ष दुबे का टेस्ट और वनडे टीम के लिए चयन किया है। वहीं प्रिंस यादव का वनडे टीम में और मानव सुथार का टेस्ट टीम में चयन हुआ है। यह चारों प्लेयर अफगानिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम में अपना डेब्यू मैच खेलेंगे। शुभमन गिल अफगानिस्तान के खिलाफ दोनों फॉर्मेट में कप्तान की भूमिका में नजर आएंगे।

इस प्रकार रहेगी वनडे टीम

शुभमन गिल (कप्तान), श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल, हार्दिक पंड्या, ईशान किशन, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, गुरनुर बरार और हर्ष दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर और कुलदीप यादव।

इस प्रकार रहेगी टेस्ट टीम

शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), ऋषभ पंत, देवदत्त पडिक्कल, नीतीश कुमार रेड्डी, यशस्वी जायसवाल, साई सुदर्शन, वॉशिंगटन सुंदर, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, ध्रुव जुरेल, गुरनूर बरार और हर्ष दुबे।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...