Archive Notice: This article was originally published on 24 मार्च 2026.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

Aaj Ka Rashifal 24 march 2026: आज का दिन कई राशियों के लिए मिलाजुला रहने वाला है। बता दे कि आपके दिन का आंकलन ग्रहों कि स्थिति के अनुसार किया जाता है और आज ग्रहों की स्थिति

– चंद्रमा रोहिणी नक्षत्र के, यानी वृषभ राशि में, गुरु मिथुन राशि के, केतु सिंह राशि में, बुध, मंगल और राहु कुंभ राशि में, सूर्य, शुक्र और शनि मीन राशि के गोचर में चल रहे हैं।

चलिए जानते है मेष से मीन सभी राशियों का आज का राशिफल

मेष आज का राशिफल : सितारा आमदन के लिए अच्छा, कारोबारी टूरिंग लाभ देगी, कामकाजी प्लानिंग-प्रोग्रामिंग भी फ्रूटफुल रहेगी।

वृष आज का राशिफल: कारोबारी कोशिशें तथा भागदौड़ अच्छा रिजल्ट देंगी, अपने जिंदादिल होते मन पर जब्त रखना सही रहेगा, मन सफर के लिए राजी रहेगा।

मिथुन आज का राशिफल: सितारा चूंकि नुकसान वाला है और आपकी किसी पेमैंट को फंसाने वाला है, इसलिए उधारी में फंसना न चाहिए।

कर्क आज का राशिफल: टीचिंग, कोचिंग, ट्यूशनिंग, फोटो- वीडीयोग्राफी, डैकोरेशन, एयर टिकेटिंग, कंसल्टैंसी का काम करने वालों को अपने कामों में लाभ मिलेगी।

सिंह आज का राशिफल: किसी अफसर के सॉफ्ट सपोर्टिव रुख के कारण आपकी कोई पैंडिंग चली आ रही समस्या हल हो सकती है।Aaj Ka Rashifal

कन्या आज का राशिफल: मजबूत सितारा हर मोर्चे पर आपके कदम को बढ़त की तरफ रखेगा, कोई स्कीम भी सिरे चढ़ सकती है।

तुला आज का राशिफल: सितारा सेहत, खासकर पेट के लिए एहतियात रखने वाला, किसी झांसा में भी न फंसें।

वृश्चिक आज का राशिफल: व्यापार कामकाज की दशा अच्छी, सफलता साथ देगी, फैमिली फ्रंट पर भी तालमेल सद्भाव बना रहेगा।

धनु आज का राशिफल: मन डरा-डरा रह सकता है, अपने आप को दूसरों के झांसों से भी बचाकर रखें, सफर भी न करें।

मकर आज का राशिफल: आम सितारा मजबूत, भाग-दौड़ करने पर कोई स्कीम सिरे चढ़ सकती है, आम हालात भी अनुकूल चलेंगे।

कुंभ आज का राशिफल: प्रॉपर्टी का कोई काम यदि पड़ा हो तो यत्न कर लें, क्योकि उसमें कुछ न कुछ पेशकदमी जरूर हो सकती है।Aaj Ka Rashifal

मीन आज का राशिफल: आम सितारा स्ट्रांग, आप हिम्मती, उत्साही, एक्टिव तथा इफैक्टिव रहेंगे, शत्रु भी आपके समक्ष अपने आपको कमजोर महसूस करेंगे।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...