Archive Notice: This article was originally published on 5 अप्रैल 2026.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

Aaj ka Rashifal 5 April 2026: आज शनिवार के दिन कई राशियों पर शनि की किरपा रहने वाली है। बता दे की ग्रहों की स्थिति के अनुसार आपके दिन का आंकलन किया जाता है। और आज ग्रहों की स्थिति- शुक्र मेष राशि में, गुरु मिथुन राशि में, केतु सिंह राशि में, चंद्रमा विशाखा नक्षत्र के होकर अभी भी तुला में बैठे हैं और सायंकाल तक वृश्चिक के हो जाएंगे। बुध और राहु कॉम्बिनेशन बनाए हुए हैं कुंभ राशि में। सूर्य, मंगल, शनि एक कुयोग के साथ चल रहे हैं मीन राशि में। चलिए जानते है मेष से मीन सभी राशियों का हाल

मेष आज का राशिफल : आज का दिन आपके लिए संतुलित रहेगा। परिवार और कार्यक्षेत्र के बीच तालमेल बनाए रखना जरूरी होगा। व्यापार करने वालों को लाभ के संकेत हैं। संतान से जुड़ी चिंता समाप्त हो सकती है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

वृष आज का राशिफल :आज आपका दिन सकारात्मक रहेगा। पढ़ाई में लगे लोगों को मेहनत का अच्छा परिणाम मिल सकता है। घर में किसी नए सदस्य के आने की खुशी मिल सकती है। कला क्षेत्र से जुड़े लोगों को सराहना मिलेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

मिथुन आज का राशिफल : आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है। अचानक मेहमानों का आगमन हो सकता है। घर के बुजुर्गों से कहासुनी होने की संभावना है। कार्यस्थल पर माहौल हल्का-फुल्का रहेगा। खानपान का ध्यान रखें, पेट से जुड़ी समस्या हो सकती है।

कर्क आज का राशिफल : आज का दिन सामान्य रहेगा। व्यापार में अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। बच्चों के प्रति अनुशासन जरूरी होगा। जीवनसाथी के साथ चल रही अनबन बातचीत से दूर हो सकती है। बाहर का खाना खाने से बचें।Aaj ka Rashifal

सिंह आज का राशिफल :आज का दिन अच्छा रहेगा। आईटी और बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े लोगों को कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर निर्णय लें। प्रेम संबंधों में विवाद से बचें। सेहत सामान्य रहेगी।

कन्या आज का राशिफल :आज का दिन सामान्य रहेगा। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें और गुस्से में कोई फैसला न लें। जीवनसाथी के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों को सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

तुला आज का राशिफल : आज का दिन आपके पक्ष में रहेगा। अविवाहित लोगों के जीवन में प्रेम का आगमन हो सकता है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों को और ध्यान देने की जरूरत है। नया काम शुरू करने का विचार बना सकते हैं। सेहत अच्छी रहेगी।

वृश्चिक आज का राशिफल :आज का दिन शानदार रहेगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को सफलता मिल सकती है। व्यापार में बड़ी उपलब्धि मिलने के योग हैं। परिवार के साथ खुशी भरा समय बिताएंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।Aaj ka Rashifal

धनु आज का राशिफल : आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। नौकरीपेशा लोगों का मन काम में कम लगेगा। व्यापार करने वालों को जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचना चाहिए। जीवनसाथी या पार्टनर के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मकर आज का राशिफल : आज का दिन मिश्रित फल देने वाला रहेगा। बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े लोग काम के दबाव में रह सकते हैं। कपड़ा व्यापार करने वालों को लाभ मिल सकता है। विद्यार्थियों की पढ़ाई से जुड़ी परेशानियां कम होंगी। सिरदर्द की समस्या हो सकती है।

कुंभ आज का राशिफल :आज का दिन अनुकूल रहेगा। पढ़ाई और नौकरी साथ कर रहे लोगों को संतुलन बनाए रखना होगा। व्यापार में भाई-बहनों का सहयोग मिल सकता है। वैवाहिक जीवन में खुशियां बढ़ेंगी।Aaj ka Rashifal

मीन आज का राशिफल : आज का दिन सामान्य रहेगा। युवाओं को अपने करियर पर ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है। रिश्तों में थोड़ी दूरी आ सकती है। पुराने मित्रों से अचानक मुलाकात हो सकती है। हल्का बुखार परेशान कर सकता है।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...