Archive Notice: This article was originally published on 1 मई 2026.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

LPG Price Hike : आज नए महीने की शरुवात से सरकार ने लोगों को बड़ा झटका दिया है। बता दे की बंगाल में चुनाव संपन्न होते ही आम आदमी की जेब पर इसका असर देखने को मिल सकता है।

अधिक जानकारी के लिए बता दे की 1 मई से कमर्शियल एलपीजी (LPG) सिलेंडर की कीमतों में भारी बढ़ोतरी की गई है।

इसके साथ ही, गैस डिलीवरी की प्रक्रिया में भी बड़ा बदलाव करते हुए ‘डिलीवरी ऑथेंटिकेशन कोड’ (DAC) सिस्टम को अनिवार्य बना दिया गया है।

₹993 महंगा हुआ LPG सिलिंडर

इंडियन ऑयल द्वारा जारी नए रेट के मुताबिक, दिल्ली में 19 किलो वाला कमर्शियल सिलेंडर ₹993 महंगा होकर ₹3071.50 का हो गया है।

कोलकाता में सबसे ज्यादा ₹994 की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जहां अब एक सिलेंडर ₹3202 में मिलेगा।

मुंबई में इसकी कीमत ₹3024 और चेन्नई में ₹3237 तक पहुंच गई है।

घरेलू सिलिंडर में कितनी बढ़ोतरी?

एलपीजी सिलेंडर (14.2 किलो) के उपभोक्ताओं के लिए राहत की बात यह है कि इनके दामों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

लखनऊ: कमर्शियल सिलेंडर ₹2201 से बढ़कर ₹3194 का हो गया है।

गोरखपुर: यहां अब सिलेंडर ₹3255.5 में मिलेगा।

OTP से होगी डिलवरी मान्य

अधिक जानकारी के लिए बता दे की कीमतों में वृद्धि के साथ-साथ आज से सिलेंडर की डिलीवरी के लिए OTP (वन टाइम पासवर्ड) अनिवार्य कर दिया गया है।

नए नियम के तहत, जब डिलीवरी मैन आपके घर सिलेंडर लेकर आएगा, तो आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक कोड आएगा।

इस कोड को दिखाए बिना आपकी डिलीवरी पूरी नहीं मानी जाएगी।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...