Archive Notice: This article was originally published on 2 मई 2026.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

Haryana Weather Update : हरियाणा के लोगों को आज भी भीषण गर्मी से राहत मिलने वाली है। बता दे की हरियाणा में मई की शुरुआत शुष्क मौसम के साथ हुई थी, लेकिन आज 2 मई से मौसम फिर से बदल जाएगा। पिछले कुछ दिनों से मौसम में लगातार उतार चढ़ाव जारी है।

आज से एक्टिव होगा नया सिस्टम

मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में 2 मई से सक्रिय ताजा पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव हरियाणा में भी देखने को मिलेगा। इसके कारण 2 से 7 मई के बीच राज्य के कई जिलों में बारिश, गरज के साथ बौछारें और तेज हवाएं चलने की संभावना है।

9 जिलों में बारिश की संभावना

महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, रोहतक, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी सहित कई जिलों में 2 मई को हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग ने मौसम में बदलाव को देखते हुए किसानों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

मौसम विभाग के अनुसार, इस बदलाव से लोगों को गर्मी से राहत मिलने की संभावना है।

तापमान में गिरावट

मौसम विज्ञानियों के अनुसार, राज्य के औसत अधिकतम तापमान में गुरुवार की तुलना में शुक्रवार को 2.3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है, जिसके कारण तापमान सामान्य से 2.8 डिग्री कम है।

हालांकि, राज्य का अधिकतम तापमान महेंद्रगढ़ में 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इस दौरान अगले 48 घंटों में राज्य में अधिकतम तापमान में लगभग 2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है

2 से 7 बजे तक हल्की बारिश होगी

मौसम विभाग के अनुसार 2,3,6 और 7 मई को राज्य के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है।

4 और 5 मई को राज्य के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

इस दौरान अगले 48 घंटों में राज्य में अधिकतम तापमान में लगभग 2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है, लेकिन इसके बाद तापमान में 3 से 4 डिग्री की गिरावट आ सकती है।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...