Archive Notice: This article was originally published on 28 अप्रैल 2026.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

Haryana Weather Update : पश्चिमी विक्षोभ के कारण देर रात से मौसम का मिजाज बदल चूका है।

कई जिलों में तेज अंधड़ से बारिश देखने को मिली है। वहीँ आज । राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश होने की संभावना है।

चंडीगढ़ः भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने राज्य के अधिकांश हिस्सों में गरज के साथ बौछारें पड़ने और तेज हवाओं के साथ बारिश की भविष्यवाणी की है।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश और हरियाणा में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहेगा।

आज इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट

अधिक जानकारी के लिए बता दे कि सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी के लिए ऑरेंज अलर्ट (Orange Alert) जारी किया गया है।

अलग-अलग स्थानों पर आंधी के साथ तेज हवाएं 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं।

अंबाला, करनाल, रोहतक, गुरुग्राम, फरीदाबाद और सोनीपत सहित हरियाणा के बाकी हिस्सों में येलो अलर्ट (yellow Alert ) जारी रहेगा। हवा की रफ्तार 40-50 किलोमीटर प्रतिघंटा रहेगी।

1 मई तक मिलेगी राहत

मौसम विभाग के नक्शे के अनुसार, 29 अप्रैल को राज्य के मध्य और दक्षिणी हिस्सों में येलो अलर्ट जारी रहेगा।

हालांकि, 30 अप्रैल से मौसम साफ होना शुरू हो जाएगा और 1 मई तक पूरा राज्य ‘ग्रीन जोन’ में होगा।

इससे लोगों को गर्मी और धूल भरी हवाओं से पूरी तरह से राहत मिलने की उम्मीद है।

जानें तापमान

77 अप्रैल के आंकड़ों के अनुसार, हरियाणा का औसत अधिकतम तापमान सामान्य से 3.3 डिग्री सेल्सियस अधिक है।

राज्य में सबसे अधिक तापमान फरीदाबाद में 44.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

रोहतक और हिसार में क्रमशः 44.2 डिग्री सेल्सियस और 43.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

हालांकि, आने वाले 24 से 48 घंटों में बारिश और अंधेरे के कारण अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट आ सकती है, जिससे चिलचिलाती दोपहर से कुछ राहत मिलेगी।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...