Archive Notice: This article was originally published on 21 अप्रैल 2026.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

Haryana Weather Update : हरियाणा में गर्मी का कहर शरू हो गया है। बता दे की मौसम विभाग (आईएमडी) ने 20 से 24 अप्रैल तक राज्य में गर्मी की लहर (हीट वेव) के संबंध में येलो अलर्ट जारी किया है।

सोमवार को राज्य में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया, जिससे अप्रैल की गर्मी का एहसास हुआ।

वहीँ लोगों के लिए राहत भरी खबर सामने आ रही है। बता दे की मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में एक नया सिस्टम एक्टिव होगा जिससे बारिश के आसार बन रहे है।

अगले 5 दिन हरियाणा में बढ़ेगा तापमान

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, अगले 5 दिनों में अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है।

आईएमडी के अनुसार, लू का असर दक्षिण और पश्चिम हरियाणा के जिलों में अधिक रहेगा।

20 और 21 अप्रैल को नारनौल और रोहतक जैसे क्षेत्रों में भी ‘गर्म रात’ की स्थिति का अनुभव होगा।

26 अप्रैल से पश्चिमी विक्षोभ होगा सक्रिय

कृषि मौसम विज्ञान विभाग (एचएयू) हिसार के प्रमुख डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार, 25 अप्रैल तक मौसम आम तौर पर शुष्क और गर्म रहेगा।

हालांकि, राहत की बात यह है कि 26 अप्रैल से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है, जिससे मौसम में फिर से बदलाव आने की उम्मीद है।

जिससे तेज बारिश के साथ साथ ओलावर्ष्टि का अनुमान जताया गया है। जिससे लोगों को गर्मी से हल्की राहत मिलेगी।

पिछले 24 घंटों में मौसम

हरियाणा में पिछले 24 घंटों में नारनौल 42.0 डिग्री सेल्सियस के साथ राज्य का सबसे गर्म शहर था,

रोहतक में 41.6 डिग्री सेल्सियस और सिरसा में 40.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं अधिकतम तापमान सामान्य से 3.1 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।

मौसम विभाग के अनुसार, अधिकतम तापमान 3-4 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

विशेष रूप से दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे के बीच, गर्मी की लहर लोगों को दुखी कर देगी।

रोहतक और करनाल जैसे शहरों में लू की स्थिति पहले ही दर्ज की जा चुकी है।

रात में भी बढ़ रहा है तापमान दिन के साथ-साथ रातें भी गर्म हो रही हैं।

सोमवार को हरियाणा में औसत न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.2 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।

सिरसा में न्यूनतम तापमान 19.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि रोहतक में न्यूनतम तापमान 26.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया,

जो सामान्य से लगभग 6 डिग्री अधिक है। नारनौल में रात का तापमान 25.7 डिग्री रहा।

कृषि मौसम विज्ञानियों का कहना है कि आने वाले दिनों में दिन के तापमान में उछाल आएगा, लेकिन रात के तापमान में बहुत बड़ा बदलाव होने की संभावना कम है।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...