Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
Haryana Weather Update : हरियाणा में मौसम में बदलाव ने लोगों की एक बार फिर से कंपकंपी छुड़ा दी है। बता दे की पिछले दिनों बारिश से एकबार फिर से ठंढ लौट आई है।
वहीं तापमान में कुछ डिग्री की गिरावट आई है। मौसम विभाग के बुलेटिन के अनुसार, कई जिलों में अधिकतम तापमान में 5 से 7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई, जिसे लोगों को जनवरी के महीने की याद आ गई।
हरियाणा में 25 मार्च को एक्टिव होगा नया सिस्टम
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD Update) ने हरियाणा के विभिन्न हिस्सों में बारिश की चेतावनी जारी की है। 25 मार्च की रात से हरियाणा में एक और पश्चिमी विक्षोभ (WD)सक्रिय होगा, जिसका असर 27 मार्च तक बना रहेगा। इस दौरान कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।
बारिश से फसलों को नुकशान
19 और 20 मार्च को हरियाणा में लगभग 200 मिमी बारिश दर्ज की गई थी।
इसके चलते गेहूं की फसल बर्बाद हो गई है।

अब फिर से बारिश और तूफान ( Heavy rain alert) के कारण फसल को और नुकसान हो सकता है।
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. चंद्रशेखर डागर के अनुसार, 26 मार्च तक मौसम में लगातार बदलाव जारी रहेगा।
आज से अगले तीन दिन चलेगी हवाएं
22 मार्च को एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय (WD) रहेगा, जिसके प्रभाव से 23 से 25 मार्च के बीच हल्की हवाओं के साथ आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।
इसके बाद 25 मार्च की रात को एक और पश्चिमी विक्षोभ (WD) आएगा, जिससे 26-27 मार्च को कुछ स्थानों पर बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।
इस दौरान दिन के तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा, लेकिन रात के तापमान में मामूली वृद्धि होगी।
