Archive Notice: This article was originally published on 13 मार्च 2026.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

Rajasthan Petrol Diesel Price Today: राजस्थान में पेट्रोल-डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं। राजधानी जयपुर में आज पेट्रोल की कीमत 105.11 रुपये प्रति लीटर दर्ज की गई है, जो कल के 104.48 रुपये से थोड़ी अधिक है। इसी तरह, डीजल की कीमत भी बढ़कर 90.56 रुपये प्रति लीटर हो गई है, जबकि कल यह 89.99 रुपये प्रति लीटर थी। पिछले 10 दिनों के दौरान पेट्रोल की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है और यह 104.38 रुपये से 105.40 रुपये प्रति लीटर के बीच है। वहीं, डीजल की कीमत भी 89.90 रुपये से 90.82 रुपये प्रति लीटर के बीच है।

देश के विभिन्न हिस्सों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भी बढ़ोतरी हुई है। पेट्रोल की बात करें तो जैसलमेर में पेट्रोल 106.38 रुपये प्रति लीटर के साथ सबसे महंगा है। वहीं डूंगरपुर, गंगानगर, हनुमानगढ़ और सिरोही जैसे जिलों में पेट्रोल 106.21 रुपये प्रति लीटर के आसपास है। दूसरी ओर, दूदू में पेट्रोल 104.36 रुपये प्रति लीटर पर अपेक्षाकृत सस्ता है।

राजस्थान के जिलों में पेट्रोल की कीमत

दौसा में ₹105.49, सीकर में ₹105.81 और नागौर में ₹106.22 प्रति लीटर पेट्रोल दर्ज किया गया है.
जोधपुर में पेट्रोल ₹104.97 और कोटा में ₹104.90 प्रति लीटर के आसपास बना हुआ है.
दूदू में पेट्रोल ₹104.36 प्रति लीटर है।
जयपुर में आज पेट्रोल की कीमत ₹105.11 प्रति लीटर दर्ज की गई है

राजस्थान में डीजल की कीमत

जैसलमेर में ₹91.88 प्रति लीटर के साथ सबसे अधिक दर दर्ज की गई है.

वहीं बांसवाड़ा, बाड़मेर, डूंगरपुर और उदयपुर जैसे जिलों में डीजल की कीमत करीब ₹91.73 प्रति लीटर के आसपास बनी हुई है.
दूदू में डीजल ₹89.88 प्रति लीटर के साथ अपेक्षाकृत कम दर पर उपलब्ध है.

सीकर में डीजल ₹91.19, नागौर में ₹91.57 है।

कोटपूतली – बहरोड़ में ₹90.96 प्रति लीटर दर्ज किया गया है.

पाली और जयपुर ग्रामीण जैसे क्षेत्रों में डीजल की कीमतों में थोड़ी गिरावट भी देखने को मिली है.

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...