Archive Notice: This article was originally published on 6 मार्च 2026.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

PNB Bank Big Update : पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के बैंक ग्राहकों के लिए इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दे की बैंक आने वाले 1 अप्रेल से बड़ा बदलाव करने वाला है जिसका करोड़ों ग्रहकों पर सीधा असर पड़ने वाला है। बता दे की PNB बैंक डेबिट कार्ड पर एटीएम से दैनिक नकद निकासी की सीमा को कम करने का फैसला किया है। बैंक के अनुसार, नए नियम 1 अप्रैल 2026 से लागू होंगे। यह बदलाव केवल कुछ डेबिट कार्ड वेरिएंट को प्रभावित करेगा, जबकि बाकी कार्डों के लिए सीमा समान रहेगी। बैंक ने कहा है कि यह निर्णय ग्राहक सुरक्षा बढ़ाने, जोखिम को कम करने और डिजिटल बैंकिंग को बढ़ावा देने के लिए लिया गया है। इसके तहत कुछ कार्डों पर दैनिक नकद निकासी की सीमा 50 प्रतिशत तक कम कर दी गई है।

1 लाख से घटाकर 50 हजार कर दिया गया है

PNB ने कई डेबिट कार्ड पर एटीएम से दैनिक नकद निकासी की सीमा 1 लाख रुपये से घटाकर 50,000 रुपये कर दी है। इनमें निम्नलिखित कार्ड शामिल हैंः

  • रुपे NCMC प्लेटिनम डोमेस्टिक डेबिट कार्ड
  • रुपे वूमेन पावर प्लेटिनम डेबिट कार्ड
  • रुपे PNB पलाश डेबिट कार्ड (रीसाइकल्ड PVC डेबिट कार्ड)
  • रुपे बिजनेस प्लेटिनम NCMC डेबिट कार्ड
  • मास्टरकार्ड प्लेटिनम डेबिट कार्ड
  • वीजा गोल्ड डेबिट कार्ड

PNB मास्टरकार्ड प्लेटिनम राइज

कार्ड की सीमा 1.5 लाख से घटाकर 75,000 कर दी गई है।

कुछ प्रीमियम डेबिट कार्डों पर नकद निकासी की सीमा भी कम कर दी गई है। अब रुपे सेलेक्ट डेबिट कार्ड, पीएनबी रुपे सेलेक्ट नियो डेबिट कार्ड, पीएनबी रुपे सेलेक्ट एक्सेल डेबिट कार्ड, वीजा सिग्नेचर डेबिट कार्ड, मास्टरकार्ड बिजनेस डेबिट कार्ड पर रोजाना अधिकतम 75,000 रुपये निकाले जा सकते हैं। पहले यह सीमा 1.5 लाख रुपये थी।

पीएनबी ने स्पष्ट किया है कि उन डेबिट कार्डों पर एटीएम से नकद निकासी की सीमा में कोई बदलाव नहीं किया गया है जिनका नाम इस सूची में नहीं है। यानी यह सीमा बाकी कार्डों पर पहले की तरह ही लागू रहेगी।

पीएनबी ग्राहक निर्धारित सीमा के भीतर एटीएम से नकद निकासी की सीमा निर्धारित या फिर से निर्धारित कर सकते हैं। इसके लिए आप इंटरनेट बैंकिंग, पीएनबीओएन मोबाइल ऐप, आईवीआर सेवा या व्हाट्सएप बैंकिंग का उपयोग कर सकते हैं।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...