Archive Notice: This article was originally published on 2 अप्रैल 2026.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

Kal Ka Mousam : हरियाणा राजस्थान समेत देशभर के कई राज्यों में एकबार फिर से मौसम बदलने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र ने मौसम के इस बदलाव का कारण ईरान के ऊपर सक्रिय हुए एक पश्चिमी विक्षोभ को बताया है। इस विक्षोभ के कारण मौसम में परिवर्तन देखने को मिल रहा है। चलिए देखते है देशभर में कल 3 अप्रैल को कैसा रहेगा मौसम। कहाँ कहाँ होगी बारिश

देश भर में मौसम प्रणाली:

एक पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) पूर्वी ईरान और आसपास के क्षेत्रों में 3.1 किमी ऊंचाई पर चक्रवाती परिसंचरण के रूप में सक्रिय है।

दक्षिण-पूर्व पाकिस्तान और गुजरात के कच्छ क्षेत्र के ऊपर 1.5 किमी ऊंचाई पर चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है।

एक अन्य चक्रवाती परिसंचरण दक्षिण-पूर्व मध्य प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में स्थित है।

पूर्वी राजस्थान के मध्य भागों पर भी चक्रवाती परिसंचरण बना है, जो 1.5 किमी तक फैला हुआ है।

एक ट्रफ पूर्वी बिहार से उत्तर मध्य महाराष्ट्र तक, झारखंड, उत्तर छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश से होकर 0.9 किमी ऊंचाई पर गुजर रही है।

एक अन्य ट्रफ तमिलनाडु से उत्तर आंतरिक कर्नाटक तक फैली हुई है। Kal Ka Mousam

एक नया पश्चिमी विक्षोभ 7 अप्रैल से उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित कर सकता है।

पिछले 24 घंटों के दौरान देश भर में हुई मौसमी हलचल

पिछले 24 घंटों के दौरान, असम और अरुणाचल प्रदेश में मध्यम से भारी बारिश हुई।

कोंकण और गोवा को छोड़कर महाराष्ट्र के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक और तेज हवाएं चलीं।

छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ जगहों पर अच्छी बारिश दर्ज हुई।

पॉडकास्ट वीडियो: Pre-Monsoon की दस्तक: ओले-आँधी और बारिश से राहत या खेती को बड़ा नुकसान? Skymet Podcast EP-74

केरल और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में कहीं-कहीं हल्की बारिश हुई।Kal Ka Mousam

महाराष्ट्र और दक्षिण मध्य प्रदेश में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।

अगले 24 घंटों के दौरान मौसम की संभावित गतिविधि

अगले 24 घंटे को दौरान, गुजरात और पश्चिम व दक्षिण-पूर्व राजस्थान के कई हिस्सों में बारिश और गरज-चमक शुरू होने की संभावना है।

पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में हल्की बारिश और 3 से 5 अप्रैल के बीच बारिश की तीव्रता बढ़ेगी।

3 और 5 अप्रैल को पश्चिमी हिमालय के ऊंचे इलाकों में हल्की से मध्यम बर्फबारी हो सकती है।

3 और 4 अप्रैल को पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश, गरज-चमक और कहीं-कहीं ओलावृष्टि संभव है।

3 और 4 अप्रैल को पश्चिम और मध्य उत्तर प्रदेश में भी बारिश और गरज-चमक की संभावना है।

अगले 2 से 3 दिनों में मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में छिटपुट बारिश और आंधी-तूफान हो सकता है।

केरल और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश संभव है। Kal Ka Mousam

पूर्वोत्तर भारत में बारिश की गतिविधियां कम होंगी, लेकिन असम और अरुणाचल प्रदेश में अगले 2–3 दिनों तक कहीं-कहीं बारिश और गरज-चमक जारी रह सकती है।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...